न्यूयॉर्क में साल का अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन शुरू हो चुका है. इसकी शुरुआत मिक्स्ड डबल्स इंवेट के साथ हुई है. इसी बीच, टॉप सीड नोवाक जोकोविच और अरीना सबालेंका की जोड़ी को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा. साथ ही कार्लोस अल्कराज और सेरेना विलियम्स की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई.
US Open : जोकोविच-सबालेंका की टॉप सीड जोड़ी पहले राउंड में बाहर, सेरेना-अल्कराज भी हारे
US Open Mixed Doubles : 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन Novak Djokovic और 4 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन Aryna Sabalenka की जोड़ी पहले राउंड में ही बाहर हो गई. वहीं, Serena Williams और Carlos Alcaraz की जोड़ी को भी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

जोकोविच-सबालेंका को पहले राउंड में शिकस्त देने वाली कतेरिना सिनियाकोवा और हेनरी पैटेन की वर्ल्ड नंबर 1 डबल्स जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में हार गई. उन्हें पति-पत्नी एलीना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स की जोड़ी ने हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में अब उनका सामना बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली की जोड़ी से होगा.
कतेरिना-सिनियाकोवा ने चौंकायानोवाक जोकोविच और अरीना सबालेंका की जोड़ी को सिंगल्स रैंकिंग्स के हिसाब से टूर्नामेंट में टॉप सीडिंग दी गई थी. लेकिन, उन्हें पहले ही राउंउ में कतेरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन की जोड़ी ने 1-4, 4-2, 10-2 से हरा दिया. सबालेंका दो बार की डिफेंडिंग US ओपन महिला चैंपियन हैं. वहीं, जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं. हालांकि, उनकी हार को बड़ा उलटफेर नहीं माना गया, क्योंकि सामने डबल्स के नंबर-1 खिलाड़ी थे.
जोकोविच और सबालेंका ने मैच की अच्छी शुरुआत की. दोनों ने पहला सेट सिर्फ 12 मिनट में 4-1 से जीत लिया. दूसरे सेट में भी उन्होंने शुरुआत में बढ़त बनाई. लेकिन, सिनियाकोवा और पैटेन ने वापसी करते हुए सेट 4-2 से ये सेट जीत लिया. मुकाबला अब सुपर टाई-ब्रेकर में पहुंचा. हालांकि, दूसरे सेट में मिले मोमेंटम के दम पर सिनियाकोवा-पैटेन ने 10-2 से इसमें भी बाजी मार ली. पहला सेट आसानी से जीतने के बावजूद जोकोविच-सबालेंका की जोड़ी पहले राउंड में ही बाहर हो गई.
ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत आगे खेलेंगे या नहीं? कोच मॉर्केल की बात टेंशन बढ़ा देगी
सेरेना की वापसी का सफर भी रुका44 साल की सेरेना विलियम्स ने 2022 में टेनिस से विदाई के बाद पहली बार यूएस ओपन में वापसी की. उन्होंने कार्लोस अल्कराज के साथ पहले मैच में एरिन राउटलिफ और लॉयड ग्लासपूल को 5-3, 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. क्वार्टर फाइनल में सेरेना-अलकराज का सामना बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से हुआ. बेनसिच-कोबोली ने पहला सेट टाई-ब्रेकर में जीता और फिर दूसरा सेट 4-1 से अपने नाम कर मैच जीत लिया.
बेनसिच और कोबोली अब सेमीफाइनल में पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स से खेलेंगे. दरअसल, यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में स्वितोलिना और मोंफिल्स की जोड़ी कतेरिना सिनियाकोवा और हेनरी पैटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं. मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में दोनों ने कतेरीना और पैटेन की जोड़ी को 5-4 (6), 4-5 (3), 10-8 से हराया.
मोंफिल्स 2016 में यूएस ओपन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे. वहीं, उनकी पत्नी स्वितोलिना ने 2019 में अंतिम-4 में जगह बनाई थी. दोनों ने 2021 में शादी की थी. अब पहली बार दोनों साथ में US ओपन खिताब जीतने से दो मैच दूर हैं. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा-जाकूब मेंसिक का सामना मिर्रा आंद्रीवा-आंद्रे रुबलेव की जोड़ी से होगा.
पिछले साल बदला था फॉर्मेटदरअसल, यूएस टेनिस एसोसिएशन (USTA) ने पिछले साल मिक्स्ड डबल्स टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा चेंज किया था. इसका मकसद सिंगल्स के टॉप प्लेयर्स को इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट करना था. इस 16 टीमों वाले टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलती है. यह पूरा टूर्नामेंट सिंगल्स ड्रॉ शुरू होने से पहले दो दिनों के भीतर ही खत्म कर दिया जाता है. साथ ही, मैच फॉर्मेट को भी छोटा रखा गया है. ताकि सिंगल्स प्लेयर्स पर अतिरिक्त शारीरिक दबाव न पड़े.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया ओपन में कार्लोस अलकाराज़ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की!









