The Lallantop

Apple Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज, लेकिन इस मॉडल के लिए करना होगा वेट!

Apple Event: सितंबर के महीने का इंतजार एप्पल यूजर्स को रहता है. इस साल iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने वाली है और कंपनी ने तारीख का ऐलान कर दिया है. 9 सितंबर को एप्पल इवेंट लॉन्च होगा. इस इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Foldable या iPhone Ultra लॉन्च कर सकता है.

Advertisement
post-main-image
Apple Event, 9 सितंबर को होगा

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple सितंबर 9, 2026 को कैलिफोर्निया के ऐप्पल पार्क में iPhone 18 Pro, Pro Max, और Foldable या Ultra मॉडल लॉन्च करेगा, जबकि बेस iPhone 18 मार्च 2027 में रिलीज़ होगा।
  • iPhone 18 के बजाय Apple पहली बार फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने जा रहा है, जो पिछले महीनों की चर्चाओं और 2019 में सैमसंग के फोल्ड खोले जाने की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • इस लॉन्च के बाद Apple के उत्पाद पोर्टफोलियो में बदलाव आएगा, जिसमें नए हार्डवेयर अपडेट और AI फीचर्स के संभावित समावेश के अलावा CEO टिम कुक का अंतिम इवेंट भी होगा।

सितंबर का महीना मतलब नए आईफोन के लॉन्च होने का समय. रिवायतन यही होता है. इस साल भी होगा और अब तो तारीख भी सामने आ गई है. Apple, September 9, 2026 को iPhone 18 सीरीज लॉन्च करेगा. कैलिफोर्निया के ऐप्पल पार्क में स्टीव जॉब्स थियेटर में Surprise and shine इवेंट भारतीय समय के मुताबिक रात के 10 बजे शुरू होगा. ऐप्पल इस इवेंट iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Foldable या iPhone Ultra लॉन्च कर सकता है.

Advertisement
iPhone 18 नहीं आएगा

आप ठीक पढ़े हैं. ऐप्पल इस साल आईफोन 18 को लॉन्च नहीं करेगा. मार्केट में इसको लेकर चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही है. ऐप्पल अपनी परंपरा प्रतिष्ठा और अनुशासन तोड़ने वाला है. ऐसा आईफोन फोल्ड को बाजार में अनफोल्ड करने के लिए किया जा सकता है. ऐप्पल के फोल्ड फोन को लेकर पिछली सदी (थोड़ा ज्यादा हो गया) से बातें हो रही हैं. 2019 में जब सैमसंग ने अपना पहला फोल्ड मार्केट में उतारा था. उस वक्त से ही कयास लग रहे थे कि ऐप्पल भी अपना फोल्ड डिवाइस लॉन्च करेगा. लेकिन ऐप्पल तो ऐप्पल है. अपनी स्पीड से चलता है.

ऐसा ही मामला फोल्ड का है. फोल्ड ना हुआ, यूपीएससी का एग्जाम हो गया. क्लियर ही नहीं हो रहा. लेकिन अब ऐसा लगता है कि ऐप्पल का पहला फोल्ड आ ही जाएगा. डिजाइन भी बाहर आ गया है. ठीक बात मगर यह फिट कहां होगा. यह फिट होगा आईफोन 18 की जगह पर. ऐप्पल आईफोन 18 को हटाएगा और फोल्ड के साथ प्रो मॉडल लॉन्च करेगा.

Advertisement

आईफोन का बेस मॉडल सितंबर की जगह मार्च में लॉन्च होगा. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐप्पल आईफोन 18e और आईफोन 18 को मार्च 2027 में लॉन्च कर सकता है.

18 सीरीज में क्या मिलेगा

इवेंट की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईफोन में लाइट ब्लू कलर मिल सकता है. ऐप्पल बड़े बदलाव में यकीन नहीं रखता इसलिए iPhone 18 Pro मॉडल का डिज़ाइन और डिसप्ले साइज़ पहले जैसा ही रहेगा. Apple हार्डवेयर में अपग्रेड कर सकता है, जिसमें वेरिएबल-अपर्चर वाला मेन कैमरा और छोटा डायनामिक आइलैंड शामिल हैं. इन फ़ोन में Apple के C2 मॉडेम और नई A20 Pro चिप का इस्तेमाल होने की भी उम्मीद है. खबरों की मानें तो 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बेस्ड होंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: John Ternus: मैकेनिकल इंजीनियर को Apple ने क्यों बनाया कंपनी का मुखिया? धांसू है करियर रिकॉर्ड

अगर ऐप्पल ने एआई वाला एग्जाम अगर पास कर लिया होगा तो फिर एआई फीचर देखने को मिल जाएंगे. ये वो एग्जाम है जिसके चक्कर में कंपनी की खूब छीछालेदर हुई है. आईफोन में एआई का वादा करके नहीं दे पाने के लिए उसे 2000 करोड़ का मुआवजा भी देना पड़ा है. वैसे भी ये इवेंट मौजूदा सीईओ टिम कुक का आखरी इवेंट है तो कंपनी उनको यादगार विदाई देना चाहेगी.

वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?

Advertisement