The Lallantop

'जिम ट्रेनर परेशान करता था, कल घर में घुसकर चाकू मारे', दिल्ली में मॉडल की हत्या पर क्या पता चला?

Delhi के Tilak Nagar में मॉडलिंग करने वाली 21 साल की छात्रा Muskan की घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप उसी के जिम ट्रेनर इमरान पर है. पुलिस CCTV के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement
post-main-image
मुस्कान की हत्या का आरोप उसी के जिम ट्रेनर इमरान पर है (PHOTO- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, आरोपी उसी का जिम ट्रेनर इमरान बताया जा रहा है जो घटना के बाद फरार हो गया।
  • मुस्कान को आरोपी इमरान पहले से परेशान करता था, जिससे यह विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई; पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपी इमरान की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं, जिससे मामले के आगे की कार्रवाई तय होगी।

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक युवती की हत्या कर दी गई. उसके घर में ही उसे कथित तौर पर चाकू मार दिया गया. पुलिस का कहना है कि हत्या का आरोपी युवती का जिम ट्रेनर है. मृतक युवती की पहचान 21 साल की मुस्कान के तौर पर हुई है. मुस्कान एक स्टूडेंट थी. साथ ही वो मॉडलिंग भी किया करती थी. मुस्कान की हत्या तब हुई जब वह वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर इलाके में अपने घर पर थी. जब ये घटना हुई, तब मुस्कान बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अपने घर में अकेली थी.

Advertisement
जिम ट्रेनर पर हत्या का आरोप

मुस्कान की हत्या का आरोपी उसी का जिम ट्रेनर बताया जा रहा है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम इमरान है. इमरान ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया. इस दौरान मुस्कान लगातार चीख रही थी. उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे. पड़ोसियों ने देखा कि मुस्कान खून से लथपथ पड़ी थी. इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए. लेकिन गहरी चोट और खून बहने के कारण मुस्कान की मौत हो गई.

इस मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है.  उन्होंने बताया कि जांच करने वाले अधिकारी इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी इमरान की तलाश की जा रही है.

Advertisement
परेशान करता था इमरान

हत्या को आरोपी इमरान को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में पता चला है कि आरोपी पहले से मुस्कान को परेशान किया करता था. मुस्कान के दोस्त अमन ने इस बारे में जानकारी दी है. अमन ने बताया कि मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी. अमन ने बताया,

‘मुस्कान की बड़ी बहन अभी चंडीगढ़ में रहती है. उसने मुझे फोन किया और घर जल्दी पहुंचने को कहा. उसने मुझे बताया कि किसी ने मुस्कान को चाकू मार दिया है. मैंने तुरंत अपने दोस्त को फोन किया और उससे कहा कि वह जल्दी घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाए. जब ​​तक मैं वहां पहुंचा, एम्बुलेंस आकर उसे ले जा चुकी थी.’

(यह भी पढ़ें: मॉडल शीतल को किसने मारा? कार में गला कटा शव मिला, लेकिन साथ गया दोस्त जिंदा था)

Advertisement

अमन का दावा है कि इमरान पहले से मुस्कान को परेशान करता था. और ये बात उसे खुद मुस्कान की बहनों ने बताई थी.

वीडियो: अमेरिका में पत्नी की हत्या कर के भारत में प्रेमिका को भेजी फोटो

Advertisement