The Lallantop

यश की 'टॉक्सिक' को मिली तगड़ी ओपनिंग, मगर KGF 2 के सामने उन्नीस रह गई!

'टॉक्सिक' ने 'धुरंधर 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन से लगभग 96 करोड़ कम कमाए हैं.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 26 अगस्त को रिलीज़ हुई फिल्म 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर भारत में नेट 101.10 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म की कमाई का कारण अडवांस टिकट बुकिंग में 73.43 करोड़ रुपए की बिक्री और हिंदी वर्जन की सबसे अधिक वायरल कमाई है।
  • मेकर्स अब वीकेंड में बेहतर कमाई की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर फिल्म की नकारात्मक प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं।

26 अगस्त को रिलीज़ हुई Yash स्टारर Toxic ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ पैसे छापे हैं. जैसा कि अनुमान था, फिल्म ने बेहद आसानी से 140 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले ली. इसमें से 100 करोड़ तो रिलीज़ से शुरुआती 12 घंटों में ही आ गए थे.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन भारत में नेट 101.10 करोड़ रुपए छापे है. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 120.75 करोड़ कमाए. ओरिजिनल वर्जन यानी कन्नड़ा में इस मूवी ने ग्रॉस 28 करोड़ की कमाई की है. वहीं तेलुगु में फिल्म ने 18.75 करोड़, तमिल में 6.50 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपए कमाए हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि ‘टॉक्सिक’ ने सबसे ज्यादा पैसे हिन्दी वर्जन में छापे. इसमें मूवी ने 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ये कन्नड़ा वर्जन से लगभग ढाई गुना ज्यादा है. इस दौरान यश की फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट से भी ठीक-ठाक पैसे कमाए. वहां मूवी के पहले दिन की कमाई 20 करोड़ रुपए के आसपास रही. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140.75 करोड़ तक पहुंच गया. हालांकि ये यश की लास्ट रिलीज़ KGF 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन से कम है. उस मूवी ने पहले दिन 164 करोड़ रुपए कमाए थे.

Advertisement

वैसे, ‘टॉक्सिक’ बुधवार को रिलीज़ हुई है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली. इससे खास हैरानी नहीं होती क्योंकि फिल्म ने अडवांस बुकिंग में ही 73.43 करोड़ रुपए की टिकटें बेच दी थीं. ये रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लगभग 11 करोड़ रुपए ज्यादा है. उसने प्रीसेल में 62.43 करोड़ रुपए कमाए थे. ‘टॉक्सिक’ का एक सोलो मूवी होते हुए भी उससे तगड़ी अडवांस बुकिंग पा लेना, बड़ी बात है. लेकिन ये ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के आसपास भी नहीं. रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ रुपए कमाए थे.

फिर भी, ‘टॉक्सिक’ की इस ओपनिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इससे वीकेंड को लेकर मेकर्स की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. बावजूद इसके, वो फिल्म का ज्यादा-से-ज्यादा बजट रविवार तक वसूल लेना चाहेंगे. ऐसा इसलिए भी क्योंकि इंटरनेट पर फिल्म को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इसकी वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी खराब होती जा रही. अगर डैमेज कंट्रोल नहीं हुआ, तो उन्हें बड़ा नुकसान हो जाएगा या फिर यश की ‘टॉक्सिक’ एवरेज परफ़ॉर्मर बनकर रह जाएगी.

वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'

Advertisement

Advertisement