सुनील नरेन ने T20 करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. वो इस फॉर्मेट में 650 विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए. उनसे पहले ये कारनामा अब तक सिर्फ अफगानिस्तानी ऑलराउंडर राशिद खान ने किया है. सुनील ने 26 अगस्त को कैरिबियन प्रीमियर लीग 2026 में ये कारनामा किया. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के स्पिनर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ये रिकॉर्ड बनाया.
T20 के एलीट क्लब में सुनील नरेन! दुनिया में सिर्फ राशिद के नाम था ये रिकॉर्ड
T20 Elite List : वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर Sunil Narine ने इतिहास रच दिया. वो T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले ये कारनामा अब तक सिर्फ अफगानिस्तान के ऑलराउंडर Rashid Khan के नाम है.

सुनील को ये रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी. अपने 611वें T20 मुकाबले में उन्होंने ये कारनामा किया. मैच के दौरान सुनील ने 27 रन देकर एक विकेट हासिल की. ये विकेट उन्हें 12वें ओवर की लास्ट बॉल पर मिला. नरेन ने वेस्टइंडीज के बैटर जॉन कैंपबेल को LBW आउट कर अपना माइलस्टोन पूरा किया. सुनील से पहले ये कारनामा अब तक सिर्फ राशिद खान ने किया है.
T20 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलरराशिद ने 547 T20 मुकाबलों में 736 विकेट चटकाए हैं. अगले महीने राशिद को भारत का दौरा करना है. ACB की अगुवाई में अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ नई दिल्ली में 3 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. हैरानी की बात ये है कि नरेन और राशिद के बाद के प्लेयर्स में काफी अंतर है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं. ब्रावो के नाम T20 में 631 विकेट हैं. वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पूर्व साउथ अफ्रीकी बॉलर इमरान ताहिर हैं. इमरान के नाम 582 विकेट हैं.
| खिलाड़ी का नाम | देश | कुल विकेट |
|---|---|---|
| राशिद खान | अफगानिस्तान | 736 |
| सुनील नरेन | वेस्टइंडीज | 650 |
| ड्वेन ब्रावो | वेस्टइंडीज | 631 |
| इमरान ताहिर | दक्षिण अफ्रीका | 582 |
| शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 504 |
ये भी पढ़ें : कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की जीत पर मंडरा रहा बारिश का खतरा
CPL और IPL में भी कई रिकॉर्ड्स हैं नामसुनील नरेन CPL के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं. उनके नाम अब तक इस लीग में 137 विकेट हैं. उनके बाद टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर इमरान ताहिर आते हैं. इमरान ने इस टूर्नामेंट में कुल 135 विकेट चटकाए हैं. नरेन का IPL रिकॉर्ड भी शानदार है. वो टूर्नामेंट इतिहास में 200 से ज़्यादा विकेट चटकाने वाले एकमात्र ओवरसीज बॉलर हैं. 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू करने के बाद से उन्होंने KKR के लिए 202 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके नाम 207 विकेट हैं. वो टूर्नामेंट में एक टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं.
IPL में नरेन की सबसे खास बात सिर्फ विकेट्स नहीं है. नरेन IPL इतिहास के सबसे किफायती बॉलर्स में भी शुमार हैं. 200 से ज़्यादा रन IPL में बहुत कॉमन है. लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने अपनी मिस्ट्री स्पिन से 6.79 की इकॉनमी से बॉलिंग की है. इस सीजन की बात करें तो, उन्होंने 6.65 के इकॉनमी रेट से बॉलिंग करते हुए 15 विकेट चटकाए थे.
साथ ही उन्होंने प्योर ऑलराउंडर की भूमिका भी कई बार T20 क्रिकेट में निभाई है. 390 T20 इनिंग्स में उनके नाम 4881 रन हैं. IPL में तो कई बार उन्हें बतौर ओपनर भी KKR ने यूज किया है. अब 650 विकेट के साथ उन्होंने इस फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर की दावेदारी को भी और मजबूत कर लिया है.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल?










