49.1 - भारत का स्कोर था 265/7. शुभमन गिल 98 रन पर थे. नॉन स्ट्राइकर एंड पर. स्ट्राइक पर थे शिवम मावी. पिछले ओवर में ही दो चौके लगाए थे. तो इतनी तो उम्मीद थी कि गिल को स्ट्राइक तो दे ही देंगे. मगर नहीं मुहम्मद मूसा की पहली ही गेंद पर कैच थमा दिए.
49.2 - मावी के बाद बैटिंग करने आए शिवा सिंह ने बल्ला छुआया और दौड़ पड़े. बॉल पाकिस्तान के फील्डर के हाथ में थे. और शिवा क्रीज से इतना दूर थे जितना दिल्ली से लाहौर. मगर पाकिस्तान की महान फील्डिंग के क्या कहने. थ्रो विकेट पर नहीं मार पाए. जबकि अगर दौड़कर ही चले जाते तो शिवा पक्का रनआउट थे.
49.3 - स्ट्राइक पर आ गए गिल. 98 रन पर थे. सेंचुरी भी पूरी करनी थी और बड़े शॉट लगाकर टीम का स्कोर भी ऊपर ले जाना था. सो इस बॉल पर शॉट उठा दिए. बॉल हवा में. ऑफ साइड पर. बॉलर और एक्स्ट्रा कवर के बीच. मगर कैच ले कउन. बॉलर और फील्डर एक दूसरे का मुंह ताकते रहे. और कैच जमीन ने ली.

पाक की फील्डिंग देखकर भारतीय प्रशंसक झूम उठे.
49.4 - 99 पर खेल रहे गिल एक बार फिर नॉन स्ट्राइकर एंड पर. शिवा सिंह से एक बार फिर उम्मीद थी कि वो गिल को स्ट्राइक दे देंगे. मगर इस बार मूसा की यॉर्कर वो सूंघ नहीं पाए. एलबीडबल्यू आउट.
49.5 - गिल अब भी 99 पर. इस बॉल पर अगर स्ट्राइक ना मिली तो गिल की सेंचुरी गई. क्रीज पर आए ईशान पोरेल. हर हाल में स्ट्राइक देनी ही थी. ईशान ने कमाल कर ही दिया. बॉल छुआए और दौड़ पड़े. पाक को एक बार फिर थैंक्यू बोलिए. काहे से फिर रनआउट का मौका था. मगर पाक एक बार फिर थ्रो नहीं मार पाया. रन पूरा हुआ.
49.6 - मैच की आखिरी बॉल. शुभमन गिल 99 पर. टीम का स्कोर 268. सो टीम के हिसाब से छक्का चाहिए था. सेंचुरी के लिए एक रन. मगर यहीं गिल ने दिल जीत लिया. आसानी से एक रन बनाकर सेंचुरी बनाने के बजाए वो छक्के के लिए गए. बॉल सीधा लॉन्ग ऑफ की तरफ. हवा में. कैच का मौका. मगर पाकिस्तान वाले गिल की सेंचुरी हर हाल में बनवाने की ठान चुके थे. एक बार फिर पाक ने अपनी गड्ढी फील्डिंग का शानदार मुजायरा किया. कैच छोड़ दी. शुभमन ने दो रन लिए. सेंचुरी हो गई. मगर ये नो बॉल निकली. माने पाक ने गिल की सेंचुरी का पूरा इंतजाम किया था. 3 रन मिले.
49.7 - गिल ने फिर शॉट मारा. बॉल लॉन्ग ऑफ पर. हवा में. और इस बार पाक ने कैच ले लिया. मगर ये तो फ्री हिट था. हीहाहाहाहा. भारत का स्कोर हो गया 272. शुभमन ने बनाए 94 बॉल पर 102 रन. नाबाद.
तो मेरे पियारे भारतवासियों. अगर आप सुबह सो रहे थे तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया. भारत की शानदार बैटिंग. पाकिस्तान की गड्ढी फील्डिंग. और पाकिस्तान की तरफ से शुभमन को गिफ्ट में दी गई सेंचुरी. खैर अभी भी मौका है. टीवी खोल लीजिए. कुछ नहीं तो हाईलाइट तो देख ही लीजिएगा.
Hagley Oval roared when Shubman Gill reached his 💯! #PAKvIND
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 30, 2018
#U19CWC
pic.twitter.com/T7QozxFhBd
क्रिकेट की दुनिया से:
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान तगड़ा खेली, पर उसका सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से पड़ गया
जिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदा














