The Lallantop

पाकिस्तान के विश्वकप से बाहर होते ही लगी 'बाय-बाय इंडिया' ट्वीट करने वाले की क्लास

भारतीय फ़ैन्स ने मौज ही ले ली.

Advertisement
post-main-image
निराश शाहीन शाह अफरीदी और दूसरी तस्वीर में जश्न मनाते वेड-स्टोइनिस ( फोटो क्रेडिट : AP)
भारत और पाकिस्तान. विश्व क्रिकेट की दो बड़ी टीमें. और क्रिकेट के मैदान पर दो पुराने दुश्मन. जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में टकराती है, तो मैच का रोमांच अपने शिखर पर होता है. खिलाड़ी छोड़िये, दोनों देशों के फै़न्स भी सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक भिड़े रहते हैं. अपनी-अपनी टीम को खूब सपोर्ट करते हैं. और इस सपोर्ट के चक्कर में अक्सर सामने वाली टीम ट्रोल होती है. और इस ट्रोलिंग का ताजा नज़ारा दिखा T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तानी की हार के बाद. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम भारतीय फै़न्स के निशाने पर आ गई. ट्विटर पर लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जमकर मजे लिए. और इस दौरान सबसे ज्यादा मखौल उड़ा क्रिकेट पाकिस्तान नाम के ट्विटर हैंडल का. हालांकि इसकी पटकथा इस चैनल ने अपने ही के-बोर्ड से लिखी थी. 7 नवंबर को न्यूज़ीलैंड ने अफ़ग़ानिस्तान को हराया. और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. न्यूज़ीलैंड की जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया. इसके बाद क्रिकेट पाकिस्तान ने ट्वीट किया,
'बाय-बाय इंडिया. सी यू नेक्स्ट ईयर.'
ये ट्वीट उस वक्त खूब वायरल हुआ. और शायद कई इंडियन फ़ैन्स ने उसी वक्त तय कर लिया कि इसका बदला लिया जाएगा. और इस बदले के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ा. दुबई में हुए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट की धमाकेदार जीत हासिल की. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा था. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया. और इसके साथ ही क्रिकेट पाकिस्तान के वो ट्वीट फिर से वायरल हो गया. तमाम भारतीय फ़ैन्स ने उस ट्वीट को दोबारा निकाला और पाकिस्तान के मजे लेने शुरू कर दिए. प्रिंस कुमार यादव नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा,
'मैथ्यू वेड फैन्टास्टिक थे. बाय-बाय पाकिस्तान. सी यू नेक्स्ट ईयर.'
वहीं, रवि रंजन ने भी इस ट्वीट पर चुटकी ली. और लिखा,
श्योर..
जबकि सुभाष झा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा,
'कराची एयरपोर्ट के लिए क्वॉलिफाई करने पर पाकिस्तान को बहुत-बहुत बधाई.'
पत्रकार मीनाक्षी श्रियन ने लिखा,
'बाय-बाय पाकिस्तान. सी यू नेक्स्ट ईयर. ऑस्ट्रेलिया को बधाई.'
जबकि अनिल कुमार नाम के एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा,
लाहौर की फ्लाइट आपके लिए 10 मिनट लेट है. ताकि आप दूसरी पारी की हाईलाइट्स देख सकें. ऑस्ट्रेलिया को बधाई.
वहीं कुलदीप मिश्रा नाम के यूजर ने शाहीन शाह अफरीदी की एक बहु-वायरल फोटो ट्वीट कर बाय-बाय की इमोजी यूज की. हालांकि इस ट्रेंड से इतर देखें तो इस T20 विश्वकप में पाकिस्तान ने बेहतर प्रदर्शन किया. टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही. अपने ग्रुप के सभी मुकाबले जीते. भले ही टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई हो, लेकिन उम्मीद है कि वो इस हार से अच्छी वापसी करेंगे और फिर से हमें कमाल के मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Advertisement
Advertisement