The Lallantop

रोहित-राहुल युग में पहली जीत पर मजेदार रही ट्विटर की चर्चा

इंडिया की जीत में ट्विटर पर क्या ट्रेंड हुआ?

Advertisement
post-main-image
INDvs NZ मैच के दौरान Twitter Trends में छाए रहे Indian Cricketers (एपी, स्क्रीनग्रैब)
रोहित शर्मा के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद हुए पहले T20I मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया. कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. भुवनेश्वर कुमार ने मैच की तीसरी ही गेंद पर डैरिल मिचेल को बोल्ड मार दिया. लेकिन तीसरे नंबर पर आए मार्क चैपमैन ने मार्टिन गप्टिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़ डाले. चैपमैन 110 के टोटल पर 63 रन बनाकर आउट हुए. और फिर इसी स्कोर पर ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले वापस लौट गए. हालांकि दूसरे एंड पर गप्टिल टिके रहे. 150 के कुल स्कोर पर आउट होने से पहले उन्होंने 70 रन बनाए. अंत में न्यूज़ीलैंड ने अपने 20 ओवर्स में 164 रन बनाए. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो जबकि दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट निकाला. जवाब में टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहली 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े. राहुल इसी टोटल पर 15 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने 48 और सूर्यकुमार यादव ने 62 रन की पारियां खेलकर भारत की जीत पक्की कर दी. भारत के लिए ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद लौटे. टीम इंडिया की इस जीत के दौरान ट्विटर पर काफी चर्चा हुई. और अपने इस ट्विटर स्पेशल आर्टिकल में चलिए आपको बताते हैं इसी चर्चा के पांच खास हैशटैग. #INDvsNZ इंडिया और न्यूज़ीलैंड का मैच था तो ये तो ट्रेंड होना ही था. हुआ भी. इस ट्रेंड के जरिए फ़ैन्स ने इस मैच के बिल्डअप से लेकर मैच और उसके नतीजे पर बात की. साथ ही कई फ़ैन्स ने इस हैशटैग के जरिए भारतीय टीम को बधाई भी दी. तो कई लोगों ने इस जीत का क्रेडिट राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को देते हुए उनकी जमकर तारीफ की. कुल मिलाकर यह ट्रेंड पहले मैच के दिन सबसे ऊपर रहा. #Pant ऋषभ पंत. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज. न्यूज़ीलैंड पर जीत के दौरान पंत भी ट्रेंड हुए. फ़ैन्स ने उन पर भी काफी बात की. कई लोगों ने उन्हें अच्छा फिनिशर बताया तो कई लोग उनकी फिनिशिंग एबिलिटी पर सवाल कर रहे थे. और इनके बीच कई लोग पंत की तारीफ भी करते दिखे. कुल मिलाकर फ़ैन्स ने पंत पर काफी लंबी चर्चा की. और इस चर्चा में एक संयोग भी कई बार दिखा. दरअसल इस मैच में पंत ने 17 गेंदों में 17 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई. और लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि 17 नंबर की जर्सी वाले ऋषभ पंत ने 17 नवंबर को 17 गेंदों में 17 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई. #Iyer टीम इंडिया की इस जीत में Iyer भी खूब ट्रेंड हुए. कन्फ्यूज ना होइए, जनता दोनों अय्यर की बात कर रही थी. जाहिर तौर पर ज्यादा चर्चा में वेंकटेश अय्यर थे. इस मैच से इंडिया डेब्यू कर रहे अय्यर को बोलिंग तो मिली नहीं और बैटिंग में भी जब वो आए तो कुछ खास करने को बाकी था नहीं. ये अलग है कि उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़ बता दिया कि वह किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं. और इधर ट्विटर पर फ़ैन्स ने भी दिखाया कि वो IPL से टीम इंडिया में आए एक और प्लेयर के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मैच खत्म होते-होते इस ट्रेंड में श्रेयस अय्यर की भी चर्चा हुई. लोग उनकी खराब फॉर्म पर बात करते दिखे. # Ashwin इस मैच के दौरान लोगों ने वेटरन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर भी खूब चर्चा की. अश्विन इस मैच में भारत के बेस्ट बोलर रहे. उन्होंने अपने चार ओवर्स में सिर्फ 23 रन देकर दो विकेट निकाले. अश्विन ने एक ही ओवर में मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स को वापस भेजा. उनके प्रदर्शन से खुश फ़ैन्स ने अश्विन की खूब तारीफ की. कई फै़न्स ने डाटा के साथ बताया कि T20I टीम में वापसी के बाद से ही अश्विन कमाल की बोलिंग कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement