अफ़गानिस्तान टीम से भारतीय फैंस ने क्या कुछ नहीं मांग लिया!
इंडिया-स्कॉटलैंड मैच में सबसे ज़्यादा क्या ट्रेंड हुआ?
Advertisement

भारतीय टीम और अफगानिस्तान. फोटो: AP/Twitter
महज़ 39 गेंदों में मुकाबला जीतने के बाद भी हमारा पूरा खेल एक पड़ोसी मुल्क पर अटका हुआ है. ICC T20 विश्वकप के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड से मिले 86 रन के टार्गेट को 6.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर चेज़ कर लिया. जिसके बाद अब भी भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है. मैच नंबर 37 में अपने बर्थडे के दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और तुरंत दुबई के मैदान पर पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर लिया. टीम इंडिया ने रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी समेत बाकी गेंदबाज़ों के कमाल से स्कॉटलैंड को महज़ 85 रनों पर समेट दिया. अब इस विश्वकप में खुद की स्थिति को बेहतर करने के लिए भारत को इस मैच को बेहतरीन नेट रनरेट से जीतना था. टीम इंडिया ने महज़ 6.3 ओवर्स में 89 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बाद तीसरे स्थान पर है. भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया इंडिया-स्कॉटलैंड मैच से जुड़े ट्रेंड्स से भर गया. आइये जानते हैं, लोगों ने भारत की जीत के बाद ट्विटर पर क्या कुछ कहा.
# Afghanistan
ये वो नाम है जिसे मैच की रात भारत और स्कॉटलैंड से ज़्यादा यूज़ किया गया. सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फै़न्स ने अफ़ग़ानिस्तान का ज़िक्र कर बहुत से मीम्स शेयर किए. टीम इंडिया के फैंस ने सोशल मीडिया पर अफ़गानिस्तान से कहा कि वो सात नवंबर को न्यूज़ीलैंड को हराए जिससे इंडियन टीम का काम बन जाए.
# New Zealand
जहां अफ़ग़ानिस्तान का ज़िक्र होगा तो न्यूज़ीलैंड का ज़िक्र भी ज़रूर होगा. इंडियन क्रिकेट फै़न्स ने सोशल मीडिया पर अफ़गानिस्तान के साथ न्यूज़ीलैंड का ज़िक्र भी किया. इंडियन फै़न्स ने अफ़गानिस्तान की जीत की कामना तो की ही साथ ही साथ न्यूज़ीलैंड की हार पर भी मीम्स और ट्वीट्स करने शुरू कर दिए.
# Mohammed Shami
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार मोहम्मद शमी भी विश्वकप में एक बार फिर ट्रेंड कर गए. लेकिन इस बार उनके ट्रेंड होने का कारण पॉज़ीटिव रहा. मोहम्मद शमी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन विकेट चटकाए. तो फै़न्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. लोगों ने कहा कि मोहम्मद शमी का हेटर्स और ट्रोलर्स को जवाब.
# AFGvsNZ
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद अब हर किसी की नज़र अफ़ग़ानिस्तान पर है. लोगों ने देर रात अफ़ग़ानिस्तान को अपना सबसे खास दोस्त बताना शुरू कर दिया. और लोगों ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि अफ़ग़ानिस्तान अपनी सच्ची दोस्ती निभाए. लोगों ने खूब सारे मीम्स शेयर किए. जिनमें एक मोहनीश बहल का मीम भी रहा. उनकी फोटो लगाकर लोगों ने लिखा, 'ये तो सच है कि भगवान है.'
अब तो बस यही देखना है कि अफ़ग़ानिस्तान और न्यूज़ीलैंड के मुकाबले में क्या अफ़ग़ानिस्तान सच में भारतीय टीम के लिए भगवान बनती है या नहीं?
Advertisement













