The Lallantop

तीन डक से वर्ल्ड कप फाइनल हीरो, गंभीर की इस सलाह ने बदला अभिषेक का खेल?

Gambhir ने अपना पुराना एक्सपीरियंस भी ओपनर के साथ साझा किया. साल 2014 IPL में गंभीर ने लगातार चार मैचों में डक पर आउट हो गए थे. लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया.

Advertisement
post-main-image
गंभीर ने बताया कि उन्होंने अभिषेक को समझाया कि फॉर्म का फैसला तब होता है जब तुम 20-30 गेंद खेल चुके हो. (फोटो- PTI)

भारत की T20 World Cup जीत में एक खिलाड़ी की कहानी बहुत खास है. ओपनर अभिषेक शर्मा. अभिषेक टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए. उन्हें पेट की गंभीर बीमारी हुई. इसके बाद वो ग्रुप स्टेज में एक भी रन नहीं बना पाए. सुपर 8 और सेमीफाइनल में भी उनका बल्ला खामोश रहा. कई लोगों ने उन्हें फाइनल की टीम से बाहर करने तक की बात कही. लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। यह जीत खास इसलिए है क्योंकि टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों से हराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए।

गंभीर ने अभिषेक से कहा,

Advertisement

“तुम फॉर्म से बाहर नहीं हो, बस रन नहीं बना पा रहे हो.”

गंभीर ने अपना पुराना एक्सपीरियंस भी ओपनर के साथ साझा किया. साल 2014 IPL में गंभीर ने लगातार चार मैचों में डक पर आउट हो गए थे. लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया. जियोस्टार से गंभीर ने बताया कि उन्होंने अभिषेक को समझाया कि फॉर्म का फैसला तब होता है जब तुम 20-30 गेंद खेल चुके हो. अभी तो तुमने इतनी गेंदें भी नहीं खेलीं. उन्होंने अभिषेक को सलाह देते हुए कहा,

“अगले मैच में और ज्यादा अटैकिंग खेलो.”

Advertisement

गंभीर ने ये भी बताया कि अभिषेक के बारे में कोई भी डाउट नहीं था. उन्होंने कहा,

“हमने जिन प्लेयर्स को T20 वर्ल्ड कप की टीम में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था, सभी पर हमें पूरा भरोसा था.”

टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक को ड्रेसिंग रूम में पूरा सपोर्ट दिया. सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक से वादा किया था,

“इस वर्ल्ड कप में 9 मैच हैं. अगर तुम 8 में भी फेल हो जाओ और शून्य बनाओ, तो भी मैं गारंटी देता हूं कि फाइनल में तुम पहले गेंद खेलोगे.”

और यही भरोसा काम आया. फाइनल में अभिषेक ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन ठोके. 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई. संजू सैमसन के साथ मिलकर उन्होंने 98 रनों की तेज ओपनिंग पार्टनरशिप की. जिसने मैच न्यूजीलैंड से दूर कर दिया.

इसके बाद ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन बनाए. और टीम ने 255 का स्कोर तान दिया.

अभिषेक ने बाद में कहा कि एक समय उन्हें खुद पर शक होने लगा था. सोशल मीडिया पर बहुत आलोचना हो रही थी. लेकिन गंभीर और सूर्या ने उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि बस खेलो.

वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement