सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. ग्रुप राउंड के पहले मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था. भारत ने इस मैच में 3-2 से जीत हासिल की है. सुहैल अहमद भट ने दो गोल किए.
सैफ चैंपियनशिप में भारत की B टीम ने पाकिस्तान को दी मात
भारत ने अंडर-23 कोच नौशाद मूसा के मार्गदर्शन में दूसरे दर्जे की टीम उतारी है. मुख्य अंडर-23 टीम 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेलने के लिए रवाना होने वाली है.

श्रीनगर के खिलाड़ी भट ने मैच के 13वें और 19वें मिनट में गोल किए. वही मैंगलेंथांग किपगेन ने 31वें मिनट में गोल दागा. भारत ने पहले हाफ में 3-0 की लीड हासिल की थी. हालांकि दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं. इसके बाद पाकिस्तान ने इंजरी टाइम में कमबैक किया. नजीब उल्लाह ने 90+1वें और आलमगीर गाजी ने 90+4वें मिनट में गोल किए. इसके साथ ही मैच का स्कोर 3-2 हो गया. लेकिन यह उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था. मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच हैंडशेक भी हुआ. बीते साल अंडर-17 की टीमों ने हैंडशेक नहीं किया था.
टूर्नामेंट में नहीं खेल रही मुख्य टीमभारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी मुख्य टीम नहीं भेजी है. अंडर-23 कोच नौशाद मूसा के साथ बी टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. दरअसल, मुख्य टीम 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलने वाली है.
यह भी पढ़ें- प्रदूषण ने दिल्ली वालों से IND vs SL का मैच छीन लिया, जानें अब कहां होगा
सैफ चैंपियनशिप के इस पहले मैच के लिए खिलाड़ियों को एक साथ लाना ही मुश्किल पड़ रहा था. इस मैच के लिए मूसा के पास केवल 17 खिलाड़ी उपलब्ध थे. ISL क्लब मौजूदा सीजन के बीच खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ नहीं करना चाहते. AIFF को उम्मीद है कि आईएसएल क्लब अगले मैच से पहले खिलाड़ियों को रिलीज कर देंगे. भारत को अगला मैच 11 नवंबर को मालदीव के खिलाफ खेलना है. इसके बाद टीम में 28 खिलाड़ी होने की उम्मीद है.
सैफ चैंपियनशिप 2026 में कुल 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और मालदीव की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को रखा गया है. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 नवंबर को खेला जाएगा.
वीडियो: खर्चा-पानी: डेमोक्रेटिक की जीत और ट्रंप की हार से दुनियाभर के बाजारों पर क्या असर पड़ा?












