The Lallantop

न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें! रचिन-चैपमैन के बाद कॉन्वे भी ODI सीरीज से बाहर

डेवोन कॉन्वे के ODI सीरीज से बाहर होने के बाद, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया. उनकी जगह लेफ्ट हैंड बैटर निक केली को टीम में शामिल किया गया है. इसलिए उन्हें न्यूजीलैंड A टीम से रिलीज कर दिया गया. केली को इससे पहले चौथे और पांचवे ODI के लिए टीम के साथ जोड़ा गया था. अब उन्हें पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
post-main-image
डेवोन कॉन्वे भारत के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ डेवोन कॉन्वे को सिर की चोट के कारण पूरी ODI सीरीज से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया है।
  • डेवोन कॉन्वे और मैट हेनरी 3 नवंबर को प्रैक्टिस के दौरान टकराने के कारण सिर की चोट से प्रभावित हुए थे, जिसके बाद कॉन्वे की कन्कशन की पुष्टि हुई थी।
  • डेवोन कॉन्वे के बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम इंजर्ड खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे उनकी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ तीसरे ODI से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बैटर डेवोन कॉन्वे (Devon Conway Injury) पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. कॉन्वे और मैट हेनरी कन्कशन की वजह से पहले ODI में नहीं खेले थे. ये दोनों क्रिकेटर 3 नवंबर को प्रैक्टिस के समय कैच लेने के प्रयास में आपस में टकरा गए. कॉन्वे और हेनरी को ग्राउंड पर मेडिकल हेल्प दी गई. दोनों की हेड इंजरी का असेसमेंट भी किया गया. 

Advertisement

हेनरी और कॉन्वे को आगे की जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां कॉन्वे की कन्कशन की पुष्टि हुई. हालांकि, मैट हेनरी कन्कशन की जांच में बिल्कुल फिट पाए गए. इसी कारण उन्हें दूसरे ODI के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. माने 7 नवंबर को भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में वो कीवी टीम का हिस्सा होंगे.

निक केली करेंगे रिप्लेस

डेवोन कॉन्वे के ODI सीरीज से बाहर होने के बाद, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया. उनकी जगह लेफ्ट हैंड बैटर निक केली को टीम में शामिल किया गया है. इसलिए उन्हें न्यूजीलैंड A टीम से रिलीज कर दिया गया. केली को इससे पहले चौथे और पांचवें ODI के लिए टीम के साथ जोड़ा गया था. अब उन्हें पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. वह वेलिंगटन में कीवी टीम से जुड़ गए हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सिराज को वेलिंगटन में मिलेगा चांस? दूसरे ODI में रोहित बदलना चाहेंगे अपना रिकॉर्ड 

इंजरी की वजह से कमजोर हुई कीवी टीम

भारत के खिलाफ ODI सीरीज में कीवी टीम अपने प्लेयर्स की इंजरी से परेशान रही है. अब डेवोन कॉन्वे की चोट से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. वह वनडे  सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे प्लेयर हैं. कॉन्वे टीम के इंजर्ड प्लेयर रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. प्लेयर्स की लगातार बढ़ती इंजरी ने न्यूजीलैंड को ODI सीरीज में कमजोर कर दिया है. 

टीम के स्टार बैटर रचिन रवींद्र सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान इंजर्ड हो गए थे. शूट के वक्त रचिन डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनका राइट शोल्डर डिसलोकेट हो गया. इस इंजरी से वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं. 

Advertisement

मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं. वह सितंबर में यूरोपियन T2O प्रीमियर लीग के दौरान इंजर्ड हो गए थे. उनकी लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में टियर आया था. बाद में MRI स्कैन से पता चला कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए दो सप्ताह और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. चैपमैन भी भारत के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement