The Lallantop

"बजट पर नहीं, बस रामायण पर चर्चा होनी चाहिए..." - 'रामायण' के सपोर्ट में क्या बोले सलमान?

सलमान ने 'रामायण' और 'मातृभूमि' फिल्म में समानताएं भी ढूंढ निकाली हैं.

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' 04 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने 'मातृभूमि' फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज करने की घोषणा की और बताया कि इसका रिलीज़ डेट 'रामायण' फिल्म के लगभग एक महीना बाद है।
  • सलमान ने बताया कि 'मातृभूमि' की रिलीज टलने का कारण बाहरी दबाव नहीं बल्कि VFX का काम पूरा न होना था और पहले यह जनवरी 2026 में रिलीज़ होने वाली थी।
  • 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' दोनों 4 दिसंबर को रिलीज होंगी जिससे बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच टक्कर होने की संभावना है।

Salman Khan ने Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana को अपना सपोर्ट दिया है. Maatrubhumi के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने फिल्म के बजट पर बात की. उन्होंने कहा कि लोगों को 'रामायण' की लागत पर नहीं बल्कि इसके किरदार और मैसेज पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. लगे हाथ उन्होंने 'मातृभूमि' वाले अपने किरदार में भी भगवान राम जैसी समानताएं ढूंढ निकालीं.

Advertisement

'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक पत्रकार ने सलमान से 'रामायण' के 4000 करोड़ वाले बजट पर सवाल किया. इतना सुनते ही वो कहते हैं,

"मेरे ख्याल से ये 4000 करोड़ का नैरेटिव और VFX-VFX-VFX...मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं. मेरा मानना है कि रामायण की चर्चा केवल रामायण पर ही होनी चाहिए. राम, रावण, सीता. ये और ग्रंथ, बस."

Advertisement

वैसे, सलमान ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वो 'मातृभूमि' 04 दिसंबर को रिलीज़ करेंगे. ये 'रामायण' से ठीक एक महीने बाद ही डेट है. लेकिन लोगों का मानना है कि इस दौरान 'रामायण' का जबरदस्त डॉमिनेशन देखने को मिलेगा. ऐसे में पत्रकार ने सलमान से पूछा कि 'मातृभूमि' को 'रामायण' की लहर के आसपास लाना कितना ठीक है. ये सुनकर वो कहते हैं,

"देखिए, राम जी की क्या खूबियां थीं? बेस्ट पति. बेस्ट बेटे. बेस्ट पिता. बेस्ट योद्धा और बेस्ट भाई भी. उनमें ये सभी खूबियां थीं. अब मातृभूमि वाले मेरे कैरेक्टर में भी सेम क्वालिटी हैं. और एक क्वालिटी ये भी है कि हमने 75 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए अपनी टिकट का दाम केवल 11 रुपए रखा है."

बातचीत के दौरान सलमान ने बताया कि पहले वो अपनी फिल्म के साथ जनवरी 2026 में आने वाले थे. मगर फिर मूवी डिले हो गई. हालांकि उन्होंने दावा किया कि 'मातृभूमि' किसी बाहरी दबाव के कारण नहीं बल्कि VFX का काम पूरा न होने की वजह से टल रही थी. लेकिन अब ये 04 दिसंबर को आएगी. हालांकि मेकर्स ने इवेंट के बाहर जो पोस्टर लगवाए थे, उनमें 20 नवंबर की ही डेट है. 

Advertisement
maatrubhumi
‘मातृभूमि’ के पोस्टर्स पर रिलीज़ डेट 20 नवंबर है.

वैसे, मैडॉक फिल्म्स ने श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' के लिए भी 04 दिसंबर की डेट बुक की है. ऐसे में इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा. ये पहला मौका है, जब श्रद्धा और सलमान की फिल्में आपस में टकराने वाली हैं.

वीडियो: करण जौहर शाहरुख-सलमान के साथ फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं?

Advertisement