भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली में खेला जाना था. अब इस मैच को विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है. BCCI ने इसकी पुष्टि की है. DDCA ने खुद मैच को शिफ्ट करने की अपील की थी.
प्रदूषण ने दिल्ली वालों से IND vs SL का मैच छीन लिया, जानें अब कहां होगा
DDCA का कहना था कि नवंबर और दिसंबर के महीनों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है.

DDCA का कहना था कि नवंबर और दिसंबर के महीनों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है. इससे पहले भी दिल्ली में सर्दी के मौसम में मुकाबले खेले गए थे. तब इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने स्मॉग को लेकर शिकायत की थी.
BCCI ने क्यों बदला वेन्यू?BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,
मौसम और स्टेडियम में चल रहे रेनोवेशन के काम को देखते हुए DDCA के अनुरोध पर मुकाबले का स्थल बदला गया है. अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
मैच शिफ्ट करने की वजह सिर्फ प्रदूषण नहीं थी. फिरोज शाह कोटला मैदान में आउटफील्ड के रेनोवेशन का काम भी चल रहा है. मैदान में रेत की परत बिछाकर नई आउटफील्ड तैयार की जा रही है. यह काम अगले तीन महीने तक जारी रहेगा.
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पहले वनडे को अहमदाबाद शिफ्ट किया जा सकता है. हालांकि, इन रिपोर्ट्स के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया था. लेकिन अब मैच का वेन्यू बदल दिया गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी. पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा. वहीं, सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- 'कुछ करना होगा वर्ना बॉलर्स खत्म हो जाएंगे', सचिन ने वनडे में सुधार के लिए फॉर्मूला दिया
इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज होगी. इसका पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट में खेला जाएगा. दूसरा टी20 24 दिसंबर को कटक में होगा. वहीं, तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा.
भारत और श्रीलंका के बीच पिछली वनडे सीरीज अगस्त 2024 में खेली गई थी. तीन मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका ने भारत को 2-0 से हराया था. पहला मुकाबला टाई रहा था. दूसरे और तीसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज की थी.
वीडियो: Diya Mirza Controversy: Pollution Free Diwali वीडियो पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा?










