
कमलेश को कोलकाता ने खरीदा है.
कमलेश नागरकोटि बिके हैं 3.2 करोड़ में. खरीदा है कोलकाता नाइटराइडर्स ने. माने उनकी स्पीड का फायदा अबकी शाहरुख खान की टीम को मिलेगा. उनका बेस प्राइस 20 लाख था. रहने वाले वो हैं राजस्थान के.

शुभमन को भी कोलकाता ने खरीदा है.
तीसरे करोड़पति बने हैं शुभमन गिल. उन्हें खरीदा है कोलकाता नाइटराइडर्स ने. 1.80 करोड़ रुपये में. माने पंजाब का ये छोरा कोलकाता के लिए रन बरसाएगा. वैसे ही जैसे वो न्यूजीलैंड में अंडर 19 टीम के लिए बरसा रहे हैं. ये वही खिलाड़ी है, जिसका एक शॉट एकदम विराट कोहली की तरह था और सोशल मीडिया पर छा गया था.

पृथ्वी को दिल्ली ने खरीदा है.
पृथ्वी शॉ को खरीदा है दिल्ली डेयरडेविल्स ने. कीमत चुकाई है 1.2 करोड़. माने मुंबई का ये लड़का अबकी दिल्ली के लिए रन जुटाएगा. उनका बेस प्राइस भी 20 लाख था. पृथ्वी ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनका एवरेज 56.25 का है.
ये भी पढ़ें-
KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!
IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना है
IPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका?
अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान दोनों का रिकॉर्ड भयानक है
वीडियो देखें-











