The Lallantop

ख़तरे में है विराट का ताज, यो-यो टेस्ट के मुताबिक ये हैं फिटेस्ट इंडियन प्लेयर!

BCCI सूत्र के मुताबिक, ज्यादातर प्लेयर्स ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया.

Advertisement
post-main-image
कौन है विराट से भी फिट इंडियन प्लेयर? (फाइल फोटो)

Virat Kohli की फिटनेस का जवाब नहीं. उन्हें दुनिया के सबसे फिट एथलीट्स में से एक माना जाता है. उनकी तुलना Cristiano Ronaldo से भी की जाती है. विराट ने हाल ही में BCCI द्वारा आयोजित यो-यो टेस्ट में भी इसका सबूत दिया. पर एक प्लेयर ऐसा है, जिसने इस टेस्ट में विराट से भी बेहतर परफॉर्म किया है. क्या ये कहना सही होगा कि इंडियन टीम के फिटनेस किंग विराट को एक नया दावेदार मिल गया है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एशिया कप 2023 से पहले BCCI ने अलुर में एक ट्रेनिंग कैंप रखा. इस कैंप में प्लेयर्स का यो-यो टेस्ट हुआ. के मुताबिक BCCI ने फिट घोषित करने के लिए न्यूनतम स्कोर 16.5 रखा था. विराट ने इस टेस्ट में 17.2 का स्कोर बनाया. उन्होंने इसके बारे में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर बताया.रिपोर्ट्स

हालांकि, युवा ओपनर Shubman Gill का स्कोर सुन आप चौंक जाएंगे. शुभमन ने 18.7 स्कोर किया. यानी वो विराट से काफी आगे हैं. पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के एक सूत्र ने बताया,

Advertisement

'यो-यो टेस्ट एक एरोबिक इंड्योरेंस फिटनेस टेस्ट है. आप लास्ट जब खेल रहे थे, और पिछले हफ्ते आपने कैसी प्रैक्टिस की है, दोनों के मुताबिक अलग रिजल्ट आ सकते हैं. गिल का स्कोर सबसे ज्यादा है. 18.7. ज्यादातर प्लेयर्स ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया है.'

BCCI ने दी चेतावनी

बता दें, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट करने के बाद BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सख्त हिदायत दी है. BCCI ने कहा है कि अब से कोई भी खिलाड़ी अपने यो-यो टेस्ट के आंकड़े सार्वजनिक नहीं करेगा. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है. बोर्ड के एक अधिकारी ने अखबार को बताया,

'खिलाड़ियों को साफ तौर पर ये बता दिया गया है कि वो इस तरह की किसी गोपनीय चीज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा ना करें. ट्रेनिंग के दौरान वे अपनी तस्वीर साझा कर सकते हैं लेकिन अपने यो-यो टेस्ट का स्कोर शेयर करना कॉन्ट्रैक्ट के नियमों का उल्लंघन है.'

Advertisement

विराट के अलावा रोहित, हार्दिक पंड्या और बाकी सभी खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. इसके अलावा कई खिलाड़ी ऐसी भी रहे, जो आयरलैंड दौरे पर होने के कारण इस टेस्ट का हिस्सा नहीं बन सके. एशिया कप के लिए शामिल की गई भारतीय टीम में कई खिलाड़ी इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर काफी समय से चोटिल थे और अब टीम में वापसी कर रहे हैं.  

वहीं जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरे पर टीम की कप्तानी कर रहे थे और वो एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे. पीटीआई के मुताबिक बुमराह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा को यो-यो टेस्ट से राहत दी गई है. केएल राहुल ने भी इस टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था.

एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच

30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप शुरू हो रहा है. एशिया कप में भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

वीडियो: शुभमन गिल का विकेट देख फ़ैन्स चौंक गए!

Advertisement