ओमान में इन दिनों ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत की अंडर-19 टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है. 6 सितंबर को टूर्नामेंट का चौथा मैच इंडिया U-19 और नेपाल U-19 के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने जबरदस्त बैटिंग करके फिफ्टी जड़ी. उनकी शानदार पारी के चलते इंडिया अंडर-19 ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया.
भारतीय क्रिकेट को फिर मिला 'सहवाग'? बेटे आर्यवीर ने नेपाल के परखच्चे उड़ा दिए
आर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग अक्सर पचास या सौ रन छक्का मारकर पूरे करते थे. नेपाल अंडर-19 के खिलाफ इस मुकाबले में आर्यवीर ने भी ऐसा ही किया. आर्यवीर ने आगे बढ़कर शानदार टाइमिंग के साथ बॉल को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की.

इंडिया अंडर-19 की इनिंग्स की शुरुआत करने आए आर्यवीर ने शुरुआत में रुक कर बैटिंग की. लेकिन, जब पिच बैटिंग के लिए आसान हुई, तो उन्होंने हाथ खोले. अपनी इनिंग्स के दौरान आर्यवीर ने बॉलर के ऊपर से छक्का मारा. उन्होंने एक छक्का लॉन्ग ऑन के ऊपर से भी जड़ा. इसके अलावा आर्यवीर ने कवर ड्राइव, कवर पंच और लॉन्ग ऑन एरिया में भी शॉट लगाए. उन्होंने विस्फोटक बैटिंग करके नेपाल के बॉलर्स की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. आर्यवीर ने धमाकेदार अंदाज में 52 बॉल्स पर 70 रन जड़े. पारी में 7 चौके और 4 छक्के उड़ाए.
पिता की स्टाइल में पूरी की फिफ्टीआर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग अक्सर पचास या सौ रन छक्का मारकर पूरे करते थे. नेपाल अंडर-19 के खिलाफ इस मुकाबले में आर्यवीर ने भी ऐसा ही किया. मैच में भारत की पारी का 15वां ओवर अभय यादव डालने आए. उस समय आर्यवीर 45 रनों पर थे. अभय ने ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली. ये फुल लेंथ डिलीवरी थी. आर्यवीर ने आगे बढ़कर शानदार टाइमिंग के साथ बॉल को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. इस छक्के के साथ ही उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. आर्यवीर ने 46 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई.
अंडर-19 एशिया कप के इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. बैटिंग करने उतरी नेपाल की टीम भारत की दमदार बॉलिंग के आगे टिक नहीं पाई. टीम ने 42.3 ओवर्स में ऑल आउट होकर 128 रन बनाए. दर्श सोनार टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 43 रनों की पारी खेली. इंडिया अंडर-19 की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते हुए ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: 'मिस्टर क्रिकेट' हसी की ऑस्ट्रेलियन टीम में एंट्री! 2027 वर्ल्ड कप के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत अंडर-19 को मैच जीतने के लिए 129 रनों का टारगेट मिला. टीम इंडिया के लिए कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने जोरदार शुरुआत की. इन दोनों बैटर्स की जबरदस्त बैटिंग के चलते टीम इंडिया ने 20वें ओवर में 129 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. कैप्टन रायचंदानी 63 बॉल्स पर 53 रन बनाकर नॉट आउट रहे. जबकि, आर्यवीर सहवाग ने 52 गेंदों पर 70 रन जड़े. दोनों बैटर्स की हाफ सेंचुरी के जरिए इंडिया A ने नेपाल को 10 विकेट से हराया.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









