मिस्टर क्रिकेट यानी माइक हसी (Michael Hussey) की ऑस्ट्रेलियन खेमे में धाकड़ वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बैटर को नेशनल टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. हसी अब टीम के साथ कंसल्टेंट कोच के तौर पर काम करेंगे. उनका सीधा फोकस 2027 की एशेज सीरीज पर होगा. साथ ही, वह 2027 के ODI वर्ल्ड कप (2027 ODI World Cup) की तैयारियों में भी टीम का हाथ बंटाएंगे2.
'मिस्टर क्रिकेट' हसी की ऑस्ट्रेलियन टीम में एंट्री! 2027 वर्ल्ड कप के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
Mike Hussey Appointment : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बैटर माइक हसी को नेशनल क्रिकेट टीम का नया कंसल्टेंट कोच और T20 सलाहकार नियुक्त किया गया है. हसी 2027 की एशेज सीरीज, ODI वर्ल्ड कप और 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम को तैयार करेंगे.

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती. हसी को T20 एडवाइजर का जिम्मा भी दिया गया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियन टीम अभी से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर नजरें गड़ाए बैठी है. इसके अलावा, अगले T20 वर्ल्ड कप साइकिल की तैयारी भी करनी है. ऐसे में हसी का अनुभव टीम के बड़े काम आएगा.
हसी ने इस रोल को लेकर क्या कहा?हसी की ये एंट्री बड़े ही अहम वक्त पर हुई है. अगले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया को तीनों फॉर्मेट में खूब क्रिकेट खेलना है. शेड्यूल एकदम पैक है. हसी के कार्यकाल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20 सीरीज से होगी. यहां वह कोचिंग स्टाफ की मदद करेंगे. इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भी वह टीम के साथ जुड़ेंगे. फिर 2027 और 2028 के बड़े टूर्नामेंट्स में उनका रोल और भी तगड़ा हो जाएगा.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है. इसमें खुद माइक हसी ने अपनी खुशी जाहिर की. हसी का कहना है कि वह नेशनल टीम के सेटअप में और ज्यादा एक्टिव होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ऑस्ट्रेलियन टीम ने हाल के सालों में खूब भौकाल काटा है. हसी अब इसी कामयाब टीम में अपना योगदान देना चाहते हैं. हसी ने साफ कहा,
आने वाले सालों में टीम के साथ एक ऑफिशियल और बड़े रोल में जुड़ने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं.
ये भी पढ़ें : बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? BCCI और तमीम इकबाल के बीच बन गई बात!
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल टीम्स के जनरल मैनेजर बेन ओलिवर भी इस फैसले से गदगद हैं. उन्होंने हसी के इंटरनेशनल अनुभव और घरेलू क्रिकेट की समझ को टीम के लिए बेहद खास बताया.
हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी इस फैसले का पूरा स्वागत किया है. मैकडोनाल्ड का मानना है कि हसी को तीनों फॉर्मेट की तगड़ी समझ है. वह मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर टीम को अगले लेवल पर ले जा सकते हैं. ओलिवर ने कहा,
T20 में हसी के दिमाग का मिलेगा फायदाहमें बड़ी खुशी है कि माइक टीम में अपना रोल बढ़ा रहे हैं. उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का तगड़ा अनुभव है. अपने शानदार करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहनी है.
T20 में हसी के कंधों पर कई बड़ी जिम्मेदारियां होंगी. वह पूरे अभियान की प्लानिंग करेंगे. विरोधी टीमों की कमजोरी और ताकत का हिसाब लगाएंगे. नए और धाकड़ खिलाड़ियों की तलाश करेंगे. साथ ही, खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधारने में भी मदद करेंगे.
आने वाले महीनों में ऑस्ट्रेलियन टीम टेस्ट क्रिकेट में काफी बिजी रहने वाली है. ऐसे में मेन कोचिंग स्टाफ का सारा ध्यान टेस्ट पर होगा. यहीं पर हसी का रोल सबसे अहम हो जाएगा. वह T20 सेटअप की कमान संभालेंगे. इससे लॉस एंजिल्स ओलंपिक और 2028 T20 वर्ल्ड कप की तैयारी में कोई कमी नहीं छूटेगी.
कोच मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?हसी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं. क्रिकेट की इसी गहरी समझ के चलते दुनिया उन्हें मिस्टर क्रिकेट कहती है. संन्यास के बाद भी वह क्रिकेट से दूर नहीं रहे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और द हंड्रेड जैसी लीग्स में जमकर कोचिंग की है. जब 2022 में इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप जीता था, तब हसी उनके कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे.
हसी हालिया समर सीजन में भी ऑस्ट्रेलियन टीम के साथ काम कर चुके हैं. यानी यह नया रोल उनके पुराने काम को ही आगे बढ़ाने जैसा है. हेड कोच मैकडोनाल्ड ने कहा कि बतौर खिलाड़ी और कोच हसी का अनुभव टीम के बहुत काम आएगा. साथ ही उन्होंने हसी के शांत स्वभाव और व्यक्तित्व की भी जमकर तारीफ की. हसी का यह नया सफर इसी महीने के आखिर में शुरू होगा. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में वह पहली बार इस नई भूमिका में नजर आएंगे.
वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे












