टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा (India Tour of Bangladesh) आखिरकार कंफर्म हो सकता है. फैंस को इसका लंबा इंतजार था. यह दौरा पहले दो बार टल चुका है. अब जनवरी 2027 में इसके होने की पूरी उम्मीद है. महीने के पहले हफ्ते में ही यह सीरीज खेली जा सकती है. इसमें कुल 6 वाइट-बॉल मैच होंगे.
बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? BCCI और तमीम इकबाल के बीच बन गई बात!
India tour of Bangladesh : दो बार टलने के बाद जनवरी 2027 में टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा हो सकता है. BCB के नए अध्यक्ष Tamim Iqbal और BCCI के बीच 3 ODI और 3 T20I मैचों की सीरीज के लिए बातचीत सकारात्मक दिशा में है. हालांकि, इसके लिए भारत सरकार की मंजूरी जरूरी होगी.

अभी BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन अंदरखाने की खबर कुछ और ही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बोर्ड के बीच बातचीत एकदम सही ट्रैक पर है. माहौल पॉजिटिव है. जल्द ही यह दौरा हकीकत बन सकता है.
इस प्रस्तावित सीरीज में तीन ODI और तीन T20I मैच खेले जाएंगे. हालांकि, इसके लिए सही समय निकालना थोड़ा मुश्किल काम है. वजह है टीम इंडिया का टाइट शेड्यूल. 3 से 9 जनवरी तक जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आ रही है. यहां उन्हें तीन ODI मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके तुरंत बाद 21 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होनी है. सामने ऑस्ट्रेलिया की तगड़ी चुनौती होगी.
दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशंस बीते कुछ समय से ठीक नहीं रहे हैं. ऐसे में आखिरी फैसला भारत सरकार को ही लेना है. माना जा रहा है कि BCCI को सरकार की मंजूरी का इंतजार है. हरी झंडी मिलते ही टूर को फाइनल कर दिया जाएगा.
वैसे, बांग्लादेश में हाल ही में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है. इससे दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में सुधार आ सकता है. इस साल आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की है. देश का नेतृत्व बदल चुका है. इससे उम्मीद जगी है कि दोनों क्रिकेट बोर्ड के रिश्ते फिर से पटरी पर लौटेंगे.
भारत का यह दौरा पहली बार पिछले साल जुलाई में टाला गया था. इसके अलावा, इस साल बांग्लादेश ने अपने T20I वर्ल्ड कप मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था. उनके इस फैसले ने BCCI और BCB के रिश्तों में और खटास पैदा कर दी थी.
ये भी पढ़ें : प्रदूषण ने दिल्ली वालों से IND vs SL का मैच छीन लिया, जानें अब कहां होगा
रिश्ते सुधारना चाहते हैं तमीम इकबालसिर्फ देश ही नहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कमान भी बदली है. पूर्व ओपनर तमीम इकबाल अब BCB के नए बॉस हैं. उन्होंने पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम की जगह अध्यक्ष पद संभाला है. सूत्रों के मुताबिक, तमीम BCCI के साथ रिश्ते फिर से मजबूत करना चाहते हैं. वह सिर्फ बाइलैटरल सीरीज तक सीमित नहीं रहना चाहते. तमीम एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC और ICC के स्तर पर भी BCCI के साथ तालमेल सुधारने के मूड में हैं.
बांग्लादेश के बड़े अखबार 'प्रोथोम आलो' ने तमीम इकबाल के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है. तमीम इस भारतीय दौरे को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. उन्होंने साफ संकेत दिया है कि दोनों बोर्ड के बीच बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है. तमीम ने कहा,
बदल सकता है जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूलहम एक विंडो यानी समय-सीमा पर बात कर रहे हैं. BCCI के साथ हमारी बातचीत जिस तरह आगे बढ़ रही है, उससे मुझे पूरी उम्मीद है. टीम इंडिया सीरीज खेलने बांग्लादेश जरूर आएगी. दोनों बोर्ड सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बांग्लादेश टूर कंफर्म हुआ, तो जिम्बाब्वे सीरीज का क्या होगा? यह ODI सीरीज पहले से तय है. सूत्रों की मानें, तो बांग्लादेश दौरे के लिए जगह बनाई जा सकती है. इसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का शेड्यूल बदला जा सकता है. हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.
नया शेड्यूल बनाते वक्त ऑस्ट्रेलिया सीरीज का भी पूरा ध्यान रखना होगा. 21 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को अपनी तैयारियों के लिए भी वक्त चाहिए.
टीम इंडिया ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था. तब टीम ने वहां तीन ODI और दो टेस्ट मैच खेले थे. अगर जनवरी वाले इस टूर को मंजूरी मिल जाती है, तो चार साल से ज्यादा के इंतजार के बाद टीम इंडिया बाइलैटरल सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी.
वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स पर की टिप्पणी, विराट कोहली का जिक्र क्यों किया?













