The Lallantop

सुकून से सोने पर लड़की ने जीते लाखों रुपये, गजब का है ये स्लीपिंग कंपटीशन!

वेकफिट हर साल स्लीप इंटर्नशिप कराता है, जो करीब दो महीने तक चलती है. इसके लिए देश भर से एप्लीकेशन आती हैं. इस बार उसका पांचवा सीजन था, जिसमें जिनिया चटर्जी विजेता रहीं और उन्हें 9.6 लाख रुपये का इनाम मिला. जानिए इस कंपटीशन के बारे में.

Advertisement
post-main-image
जिनिया चटर्जी ने वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप में 9.6 लाख रुपये का इनाम जीता. (Courtesy: instagram/wakefitco)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई की जिनिया चटर्जी ने वेकफिट के पांचवें स्लीप इंटर्नशिप प्रतियोगिता में जीत हासिल की और 9.6 लाख रुपये का पुरस्कार जीता।
  • वेकफिट की स्लीप इंटर्नशिप प्रतिस्पर्धा देश भर से लाखों आवेदन प्राप्त करने के बाद चुने गए 10 प्रतियोगियों को दो महीने तक नियमित नींद और मानसिक चुनौतियों के साथ भागीदारी करवाती है।
  • जिनिया की जीत के बाद वेकफिट की इस इंटर्नशिप की लोकप्रियता और विस्तार की संभावना बढ़ी है, जो आगे भी इसी प्रकार के स्लीप-आधारित इवेंट आयोजित कर सकती है।

सोना किसे पसंद नहीं? पहनने वाला नहीं ‘नींद’ वाला. दफ्तर जाने से पहले की वो पांच मिनट की एक्स्ट्रा नींद. स्कूली बच्चों का मासूम बहाना, और कभी बस यूंही दिन भर सोते रहना. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से आप पैसा भी कमा सकते हैं? मुंबई की जिनिया चटर्जी ने एक कंपटीशन में हिस्सा लिया और 9.6 लाख रुपये का इनाम जीता. मगर ये सब इतना आसान भी नहीं होता. जानिए इस अनोखे कंपटीशन के बारे में सब कुछ. 

Advertisement

सबसे पहले तो ये कराता कौन है? तो जवाब है ‘Wakefit’. वेकफिट हर साल स्लीप इंटर्नशिप कराता है, जो करीब दो महीने तक चलती है. इसके लिए देश भर से एप्लीकेशन आती हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक, इस बार उसके पांचवे सीजन के लिए 2 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन आई थीं. इनमें से मात्र 10 लोगों को इंटर्नशिप का मौका मिला. अब इसी कंपटीशन को जिनिया ने जीत लिया है. 

‘अंडरकवर स्लीप मिशन’

स्लीप इंटरनशिप का कॉन्सेप्ट किसी टीवी रियलिटी शो की तरह ही है. उदाहरण के तौर पर ‘बिग बॉस’ से इसे समझ सकते हैं. आईडिया क्लियर है- पर्याप्त नींद लें, एक नियमित दिनचर्या बनाए रखें और लीडरबोर्ड पर जगह बनाने के लिए वीकली चैलेंज में हिस्सा लें. 60 दिनों के दौरान, प्रतिभागियों को अपनी नींद के पैटर्न पर नज़र रखनी होती है और अपने रोज के स्कोर को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना होता है.

Advertisement

दूसरे शो की तरह धीरे-धीरे लोग छंटते रहते हैं. हर हफ्ते क्रिएटिविटी और एबिलिटी टेस्ट होते हैं. इनमें सबसे मज़ेदार होता है ‘स्लीप सिनेमा’ और ‘अंडरकवर स्लीप मिशन’. पहले वाले में प्रतिभागियों को लोकप्रिय फिल्मों के सीन को नींद से जुड़े एक नए मोड़ के साथ फिर से तैयार करना होता है.

वहीं, 'अंडरकवर स्लीप मिशन' में प्रतिभागियों को बातचीत के दौरान बिना किसी के ध्यान में आए 10 बार 'ब्लैंकेट' (कंबल) या 'पिलो' (तकिया) शब्दों का इस्तेमाल करना होता है. हर हफ्ते सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को 'प्रो स्लीपर ऑफ द वीक' चुना जाता है. सभी एक्टिविटी पार कर कंटेस्टेंट अंतिम पड़ाव तक पहुंचते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: चार साल की बच्ची ने 70 साल के बुजुर्ग का कफ सिरप पी लिया, नींद में ही मौत हो गई

‘स्लीप ऑक्शन’

सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले (Big Bedd) में चार प्रतिभागी शामिल थे - रत्नागिरी मनिकन्दन,जिनिया चटर्जी, महक खोट और करीम खान. शो अपने पांचवे सीजन के विनर से बस एक रात दूर था. लास्ट एक्टिविटी में 'मेमोरी फोम चैलेंज' था, जिसमें प्रतिभागियों को कुछ रेफरेंस इमेजेस को देखकर बेडरूम का सेटअप फिर से तैयार करना था.

इसके बाद Sleep Auction का चैलेंज आया. इसमें प्रतिभागियों को तकिए, कंबल, एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल, लाइटिंग और साउंड सेटिंग की बोली लगानी थी. इसके बाद फाइनलिस्ट्स ने प्रतियोगिता की अपनी आखिरी रात बिताई. 

फिर सबका फाइनल स्कोर गिना गया. इसमें जिनिया सबसे अव्वल रहीं और उन्हें वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप पांचवे सीजन का विजेता घोषित कर दिया गया. उन्हें 9.6 लाख रुपये इनाम और एक स्पॉन्सर्ड वेकेशन दी गई. स्लीप इंटर्नशिप की शुरुआत साल 2019 में शुरू हुई थी. तब से अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग इसके लिए रजिस्टर कर चुके हैं.

वीडियो: सेहत: सर्दियों में इतनी नींद क्यों आती है?

Advertisement