The Lallantop

Wimbledon में उलटफेर, फ्रेंच ओपन की रनर-अप ख्वालिंस्का विंबलडन पहले राउंड में बाहर

पोलैंड की टेनिस प्लेयर माया ख्वालिंस्का (Maja Chwalinska) विंबलडन में अपनी फ्रेंच ओपन वाली फॉर्म बरकरार नहीं रखा पाईं. उन्हें विमेंस सिंगल्स के पहले ही मुकाबले में हार मिली. ख्वालिंस्का को थाईलैंड की मनानचाया सावांगकाव (Mananchaya Sawangkaew) ने हराया.

Advertisement
post-main-image
विंबलडन में पहले राउंड से बाहर हुईं माया ख्वालिंस्का. (फोटो-Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विम्बलडन टूर्नामेंट के पहले राउंड में पोलैंड की माया ख्वालिंस्का को थाईलैंड की मनानचाया सावांगकाव ने 2-6, 7-5, 6-2 से हराकर महिला सिंगल्स से बाहर कर दिया।
  • माया ख्वालिंस्का के पैर में चोट लगने के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ, जिससे सावांगकाव को मैच में वापसी करने का मौका मिला।
  • सावांगकाव ने ये जीत हासिल कर थाईलैंड की महिला के रूप में पहली बार विम्बलडन महिला सिंगल्स में मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

Wimbledon टूर्नामेंट के पहले ही दिन विमेंस सिंगल्स में बड़ा उलटफेर हो गया. फ्रेंच ओपन 2026 की रनर-अप रहीं पोलैंड की माया ख्वालिंस्का ( Maja Chwalinska) को विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा. दुनिया की इस 21वीं रैंक की प्लेयर को थाईलैंड की मनानचाया सावांगकाव (Mananchaya Sawangkaew) ने 2-6, 7-5, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. सावांगकाव विंबलडन में महिला सिंगल्स में मैच जीतने वाली थाईलैंड की पहली महिला हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फ्रेंच ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली माया ख्वालिंस्का से उम्मीद थी कि वह विंबलडन में ग्रास कोर्ट पर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखेंगी. लेकिन, ऐसा हो न सका. सावांगकाव के खिलाफ मैच के दौरान वह चोटिल हो गईं, जिसके चलते मैच का रुख बदल गया.

ख्वालिंस्का ने की जोरदार शुरुआत

माया ख्वालिंस्का ने थाईलैंड की प्लेयर के खिलाफ पहले सेट में जोरदार शुरुआत की. ख्वालिंस्का के झन्नाटेदार शॉट्स का जबाव थाई प्लेयर के पास नहीं था. पोलैंड की खिलाड़ी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला सेट 6-2 से जीता. पहले सेट में ख्वालिंस्का ने जिस तरह से सावांगकाव को डोमिनेट किया, उससे लगा कि वह मैच आसानी से जीत जाएंगी.

Advertisement
सावांगकाव को वापसी करने का मौका मिला

माया ख्वालिंस्का ने दूसरे सेट में भी बेहतरीन शॉट लगाए. एक समय वह दूसरे सेट में मैच पॉइंट पर थीं. लेकिन, इस दौरान बेसलाइन के पास उनका पैर बुरी तरह फिसल गया, और उनके दाहिने पैर में चोट लग गई. ख्वालिंस्का को जब चोट लगी, उस वक्त वह दूसरे सेट में 5-2 से आगे थीं. चोटिल होने के बाद, ख्वालिंस्का अपनी लय बरकरार नहीं रख पाईं. मैच के दौरान वह चोट से कई बार परेशान दिखीं. सावांगकाव ने इसका पूरा फायदा उठाया और वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 से जीता.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई महिला टीम, ओलंपिक के लिए कैसे क्वालिफाई कर लिया?

इसके बाद, जब तीसरे सेट का खेल चल रहा था, तो ख्वालिंस्का पर इंजरी हावी हो गई. वह कोर्ट कवर नहीं कर पा रही थीं. उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी. उन्होंने तीसरे सेट में सेरेंडर कर दिया. सावांगकाव ने उनकी इंजरी का फायदा उठाते हुए तीसरा सेट 6-2 से जीत लिया.

Advertisement
फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थीं ख्वालिंस्का

इसी महीने की शुरुआत में खत्म हुए फ्रेंच ओपन 2026 में माजा च्वालिंस्का ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड से लेकर मेन ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की थी. लेकिन, फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में वह मिरा एंड्रीवा से पार नहीं पा सकीं. खिताबी मुकाबले में मिरा ने उन्हें 6-3, 6-2 से सीधे सेटों में हराकर विमेंस सिंगल्स का फाइनल जीता था.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement