The Lallantop

आयरलैंड के खिलाफ सूर्यांश और प्रिंस का डेब्यू, वैभव का बढ़ा इंतजार

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में भारत की तरफ से सूर्यांश शेडगे (Suryansh shedge)और प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने डेब्यू किया है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला. वैभव को अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज तक इंतजार करना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव का डेब्यू (फोटो- BCCI X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और आयरलैंड के दूसरे T20I मैच में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने डेब्यू किया, जो क्रमशः भारत के 120वें और 121वें T20I क्रिकेटर हैं और उन्हें टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने कैप पहनाई।
  • वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20I में डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला जिससे उनका डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ होने की संभावना बनी।
  • सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव के शामिल होने से टीम को घरेलू और IPL प्रदर्शन का फायदा मिलने की उम्मीद है और यह खिलाड़ियों के अनुभव को बढ़ाने का अवसर भी है।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में भारत के दो क्रिकेटर्स ने डेब्यू किया. सूर्यांश शेडगे (Suryansh shedge) और प्रिंस यादव (Prince Yadav). सूर्यांश भारत के 120वें और प्रिंस 121वें T20I क्रिकेटर हैं. मैच से पहले सीनियर क्रिकेटर संजू सैमसन ने सूर्यांश शेडगे को और शिवम दुबे ने प्रिंस यादव को टीम इडिया की कैप पहनाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद थी. कई क्रिकेट एक्सपर्ट का भी कहना था कि वैभव को दूसरे मैच में डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए. लेकिन, उन्हें दूसरे मैच में चांस नहीं मिला. अब वैभव के डेब्यू का इंतजार आगे बढ़ गया है. हो सकता वैभव इंग्लैंड के खिलाफ T20I में डेब्यू करें.

श्रेयस ने शेडगे की तारीफ की

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा कि हमने टीम में दो चेंज किए हैं. सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं. शेडगे की तारीफ करते हुए कहा श्रेयस ने कहा,

Advertisement

वह पावरफुल और विस्फोटक बैटर हैं. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में लगातार रन बनाए हैं. वह यूथ क्रिकेट का काफी एक्सपीरिएंस लेकर आते हैं. उन्होंने इंडिया-A के लिए भी बेहतर प्रदर्शन किया है.

हाल ही में श्रीलंका टूर पर शेडगे ने इंडिया-A के लिए शानदार बैटिंग करते हुए 147 रन बनाए थे. इसके अलावा, उन्होंने 2 विकेट भी लिए थे.

प्रिंस को एक्सपीरिएंस मिलेगा

टॉस के दौरान कैप्टन श्रेयस अय्यर ने डेब्यूटेंट प्रिंस यादव पर भी बात की. उन्होंने कहा कि यह प्रिंस यादव का पहला मैच है. हम उन पर प्रेशर डालना नहीं चाहते  हैं. वह टूर पर आए और यहां जो कुछ भी है उससे एक्सपीरिएंस हासिल करें. प्रिंस ने पहला मैच देखा होगा, उसमें हम कैसा खेले थे. वह कंडीशन्स के हिसाब से अपने को ढालेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है पूरा गणित?

IPL में मचाया था धमाल

प्रिंस यादव अपनी पेस और वैरिएशन के लिए फेमस हैं.  प्रिंस IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे. यह सीजन उनके लिए शानदार रहा. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट निकाले. वह IPL 2026 में  LSG के सबसे सफल बॉलर रहे. प्रिंस ने अपने डेब्यू डेब्यू टेस्ट में भी इम्प्रेस किया था. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने पहले  टेस्ट में 3 विकेट चटकाए थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement