The Lallantop

भारत का क्लीप स्वीप किया, 24 घंटे के अंदर आयरलैंड के हेड कोच का इस्तीफा क्यों?

मलान के हेड कोच रहते आयरलैंड ने तीन बार T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. 2022 T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को मेलबर्न में हराया और 3 टेस्ट मैच भी जीते.

Advertisement
post-main-image
हेनरिक मलान 2022 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आयरलैंड की क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ T20 सीरीज जीती और इसके बाद हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उनके स्थान पर गैरी विल्सन को नया हेड कोच नियुक्त किया गया।
  • मलान का इस्तीफा 'प्लान्ड ट्रांजिशन' के तहत किया गया है, जो अगले साल ODI वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए नई कोचिंग टीम लाने के प्रबंधन का हिस्सा था।
  • गैरी विल्सन, जो पहले टीम के असिस्टेंट कोच थे, अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 5 ODI मैचों की सीरीज से आयरलैंड टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आयरलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ T20 सीरीज जीती. जीत को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि टीम के हेड कोच हेनरिक मलान (Heinrich Malan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. लेकिन मलान का यह इस्तीफा अचानक नहीं आया, सीरीज के बाद उनका जाना पहले से तय था. क्रिकेट आयरलैंड के अनुसार मलान ने 'प्लान्ड ट्रांजिशन' के तहत इस्तीफा दिया है. अब आयरलैंड के नए हेड कोच गैरी विल्सन (Gary Wilson) होंगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेनरिक मलान का कॉन्ट्रैक्ट 2027 की शुरुआत तक था. हेनरिक ने बताया कि अगले साल ODI वर्ल्ड कप में क्वालीफिकेशन पक्का करने के लिहाज से यह नए कोच को लाने का सही समय है.  

2022 में बने थे कोच

साउथ अफ्रीका से ताल्लुक रखने वाले हेनरिक मलान जनवरी 2022 में आयरलैंड मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. उनका कॉन्ट्रैक्ट 3 साल का था. 2024 के आखिर में उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया था. 

Advertisement

मलान के हेड कोच रहते आयरलैंड ने तीन बार T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. आयरिश टीम ने 2022, 2024 और 2026 T20 वर्ल्ड कप खेला. 2022 T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को मेलबर्न में हराया था. मलान के रहते आयरलैंड ने 3 टेस्ट मैच भी जीते.

हेनरिक मलान ने इस्तीफे के बाद बताया कि इन प्लेयर्स और स्टाफ के साथ काम करना उनके लिए काफी सुखद रहा है. हेड कोच ने आगे कहा,

हमने T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट जीते. हम बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने घर में पहला टेस्ट जीते. हमने अपने होम ग्राउंड पर भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20 सीरीज भी जीती.

Advertisement

हेनरिक मलान ने आगे बताया कि पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को हराने के साथ-साथ उनकी टीम ने दुनिया की टॉप टीमों के चुनौती दी. उन्होंने ये भी कहा कि T20 वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन को टीम बड़े गर्व के साथ याद करती है.

ये भी पढें: टीम इंडिया आयरलैंड से हारी, गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट ने तंज मार दिया

मलान की जगह गैरी विल्सन

हेनरिक मलान के आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरी विल्सन रिप्लेस करेंगे. विल्सन ने आयरलैंड के लिए 292 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 40 साल के विल्सन ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. वह 2022 से आयरलैंड टीम के असिस्टेंट कोच हैं. 

गैरी विल्सन के पास काउंटी क्रिकेट का भी एक्सपीरिएंस है. वह इंग्लिश में काउंटी सरे और डर्बीशायर को रिप्रेजेंट कर चुके हैं.

खुद को हेड कोच बनाए जाने पर विल्सन ने कहा,

आयरलैंड के साथ हेड कोच की भूमिका निभाना खास सम्मान है. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं खुदकिस्मत हूं कि मुझे कुछ बेहतरीन टीम के साथ काम करने का मौका मिला, और मैंने बहुत कुछ सीखा. ये एक्सपीरिएंस आयरलैंड के काम आएगा

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से  संभालेंगे जिम्मेदारी

आयरलैंड के नए हेड कोच गैरी विल्सन अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से जिम्मेदारी संभालेंगे. दोनों देशों के बीच 5 ODI मैचों की सीरीज अगस्त में खेली जाएगी. ये सीरीज आयरलैंड में होगी.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement