The Lallantop

मेक्सिको में असली Batman? चोरों को पकड़कर खंभों पर बांध रहा

मेक्सिको के जलिस्को (Jalisco) में लागोस डी मोरेनो (Lagos de Moreno) नाम के इलाके में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं. और पुलिस ज्यादा कुछ कर नहीं रही थी. मगर पिछले कुछ दिनों से किसी ने इन चोरों को पकड़ने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया.

Advertisement
post-main-image
Mexican Batman

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेक्सिको के जलिस्को में ‘‘मेक्सिकन बैटमैन’’ नामक व्यक्ति ने बाइक चोरों को पकड़कर उन्हें खंभों से बांध दिया और उनके माथे पर ‘‘Ratero’’ लिखा, जिससे उनका पता चलता है।
  • पिछले दिनों लागोस डी मोरेनो इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई, और पुलिस कार्रवाई में कमी के कारण किसी ने स्वयं चोरों को पकड़ने का जिम्मा लिया।
  • पुलिस चोरों का इलाज कर रही है और उनसे केस नहीं बन रही, जबकि ‘‘मेक्सिकन बैटमैन’’ की तलाश जारी है और सोशल मीडिया पर इस घटना पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

मेक्सिको के खंभों पर टेप से बंधे लोग मिले. उनके चेहरे पर ‘Ratero’ लिखा हुआ है, मतलब होता है चोर. सामने एक बाइक भी है. कुछ-कुछ फोटोज में डिटेल भी लिखी हुई है. कहा जा रहा है ये काम ‘मेक्सिकन बैटमैन’ का है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मेक्सिको के जलिस्को (Jalisco) में लागोस डी मोरेनो (Lagos de Moreno) नाम के इलाके में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं. और पुलिस ज्यादा कुछ कर नहीं रही थी. मगर पिछले कुछ दिनों से किसी ने इन चोरों को पकड़ने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया. ये व्यक्ति चोरों को पकड़ कर कानून के हवाले कर देता है. हॉलीवुड की फिल्मों में ऐसा काम ‘बैटमैन’ बखूबी करता है. इसलिए अपना काम करके गायब हो जाने वाले इस इंसान को भी लोग “मेक्सिको का बैटमैन” कह रहे हैं.

Mexico Batman Thief
‘चोरों’ की वायरल फोटोज

वायरल हो रही फोटोज में दिख रहा है कि इस कथित ‘बैटमैन’ ने बाइक चोरों को पकड़कर सड़क के खंभों से बांध दिया है. चोरों के शरीर पर बहुत ज्यादा टेप लगा हुआ है.

Advertisement
Mexican Batman
‘चोरों’ की वायरल फोटोज

कुछ चोरों के माथे पर मार्कर से ‘Ratero’ यानी चोर लिखा गया है. और कुछ के चेहरों पर तो बिल्ली या चूहों जैसी मूंछें भी बनाई गई हैं. जिन बाइक्स के चोरी होने का दावा था, वो भी इन कथित चोरों के पास मिलीं.

मेक्सिकन जर्नलिस्ट Luis Cardenas के X पोस्ट से ये भी पता चलता है कि पिछले 10 दिनों में इस तरह के 5 चोर, ऐसी हालत में मिले हैं.

X post by LuisCardenasMx
X post by LuisCardenasMx

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सड़क पर बंधे मिले इन लोगों को वहां की पुलिस विक्टिम की तरह ट्रीट कर रही है और सबका इलाज़ करवाया जा रहा है. वहीं इन्हें पकड़वाले वाले “बैटमैन” की तलाश की जा रही है. 

Advertisement

उधर सोशल मीडिया पर लोग इस कथित बैटमैन को हीरो बता रहे हैं. एक यूजर ने रेडिट पर लिखा, “ये एक आदमी से ज्यादा लोगों का काम लगता है और जिस जगह ये हो रहा है, उसे कार्टेल कंट्रोल करता है.”

Maxican Batman Reaction
यूज़र कॉमेंट

एक और कॉमेंट में लिखा गया, “लेकिन उन चोरों पर केस नहीं चलेगा, क्योंकि कोई सबूत नहीं है, बस उनकी चोट का इलाज होगा और वे चले जाएंगे. कुछ ख़ास होगा नहीं.”

Batman Reaction User
यूज़र कॉमेंट

“मेक्सिकन बैटमैन” की इस पूरी घटना में जहां एक तरफ़ लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि कानून को हाथ में लेना कहां तक सही है.

वीडियो: मूवी रिव्यू: कैसी है रॉबर्ट पैटिंसन स्टारर 'दी बैटमैन'? जानें क्या है खास

Advertisement