The Lallantop

बेन स्टोक्स को नहीं मिली जीत से विदाई, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नॉटिघम में हराकर टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली. मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 373 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन, इंग्लिश टीम पांचवें दिन 212 रनों पर ढेर हो गई. यह इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का आखिरी टेस्ट था. उन्होंने मैच के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
हार के साथ खत्म हुआ बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर. (फोटो- AP and PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत हासिल की, जबकि यह बेन स्टोक्स का करियर का आखिरी टेस्ट मैच था।
  • बेन स्टोक्स ने टेस्ट के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी, जिसके बाद इस मुकाबले में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर असर पड़ा।
  • न्यूजीलैंड की टीम ने 40 साल बाद नॉटिंघम में टेस्ट जीत दर्ज की और डैरेल मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं नाथन स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

इंग्लैंड की टीम कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को जीत के साथ विदा नहीं कर पाई. न्यूजीलैंड (New Zealand) ने नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड (England) को 160 रनो से हरा दिया. यह बेन स्टोक्स के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था. स्टोक्स ने टेस्ट के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. नॉटिंघम में खेला गया तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही कीवी टीम ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को 373 रनों का टारगेट दिया था. इंग्लिश टीम अपनी दूसरी इनिंग्स में लक्ष्य का पीछा करते हुए 212 रनों पर सिमट गई. कीवी टीम ने कमबैक करते हुए यह यादगार टेस्ट सीरीज अपने नाम की.

कीवियों का दिखा डॉमिनेंस

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेले गए इस डिसाइडर टेस्ट में न्यूजीलैंड का टोटल डॉमिनेंस दिखा. कीवी टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 438 रन बनाए.  दूसरी इनिंग्स 9 विकेट पर 288 रन बनाकर डिक्लेयर की. न्यूजीलैंड को अपनी पहली पारी के आधार पर 84 रनों की लीड मिली थी.

Advertisement

वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए. लेकिन, दूसरी पारी में 373 रनों टारगेट चेज करते समय इंग्लैंड की टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई. न्यूजीलैंड के बेहतरीन बॉलिंग अटैक के आगे मेजबान टीम सिर्फ 212 रनों पर ढेर हो गई. जेमी स्मिथ की 60 रनों की पारी भी इंग्लैंड को हार से नहीं बचा पाई.

तीसरे टेस्ट के सबसे सफल बॉलर जैक फॉक्स और नाथन स्मिथ रहे. दोनों बॉलर्स ने मैच में 6-6 विकेट लिए. नाथन स्मिथ ने पूरी सीरीज में शानदार बॉलिंग की और 16 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: भारत का क्लीप स्वीप किया, 24 घंटे के अंदर आयरलैंड के हेड कोच का इस्तीफा क्यों?

Advertisement
न्यूजीलैंड ने कमबैक करके जीती सीरीज

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा. कीवि खिलाड़ियों ने यह सीरीज कमैबक करते हुए जीती है. पहला मैच लॉर्ड्स पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया था.

ओवल में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कमबैक करते हुए मेजबानों को 253 रनों के बड़े अंतर से हराया. इसके बाद न्यूजीलैंड की जीत का सिलसिला तीसरे टेस्ट में भी जारी रहा. यह मुकाबला कीवियों ने 160 रनों से जीतकर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम में 40 साल के बाद पहला टेस्ट मैच जीता.

किसे मिला प्लेयर ‘ऑफ द मैच'अवॉर्ड?

न्यूजीलैंड को तीसरा टेस्ट जिताने में डैरेल मिचेल ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने दूसरी इनिंग्स ने नॉट आउट 100 रन बनाए. मिचेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए मैच में 5 कैच भी लपके. उन्हें शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया.

इसके अलावा, पूरी सीरीज में बेहतरीन बॉलिंग करने के लिए नाथन स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को जॉइंट ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया. स्मिथ ने पूरी सीरीज में 16 और जोफ्रा ने 11 विकेट निकाले.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement