पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह हार गई. इस हार के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ गया है. कप्तान शान मसूद और स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी के बीच गरमागरम बहस हो गई.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव! शान मसूद और शाहीन अफरीदी भिड़े
मैच के बाद शान मसूद ने टीम के पेसर्स की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई. शाहीन अफरीदी ने जवाब में बैटिंग यूनिट की परफॉर्मेंस को दोष दे दिया. इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई.


मैच की चौथी इनिंग में पाकिस्तान को 268 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन टीम 163 रनों पर ऑल आउट हो गई. ये बांग्लादेश के खिलाफ उनकी लगातार तीसरी टेस्ट हार थी. मैच में पाकिस्तान की बैटिंग बुरी तरह ढह गई. पहली इनिंग में टीम 368 पर ऑल आउट हो गई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के बाद शान मसूद ने टीम के पेसर्स की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों की स्पीड कम होने की वजह से दबाव नहीं बन पाया. खासतौर पर उन्होंने शाहीन अफरीदी की एवरेज स्पीड पर सवाल उठाए. शान ने बॉलिंग यूनिट से कहा,
“हम दबाव नहीं बना पाए क्योंकि बॉलर्स की स्पीड की कमी थी, ये चिंता की बात है.”
ये बातचीत जल्दी ही बहस में बदल गई. शाहीन शाह अफरीदी ने जवाब में बैटिंग यूनिट की परफॉर्मेंस को दोष दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन ने कप्तान को याद दिलाया कि टीम पहली इनिंग में अच्छी लीड नहीं बना पाई. शाहीन ने कप्तान मसूद से कहा कि वो अपनी बैटिंग पर ध्यान दें.
शान मसूद खुद इस मैच में फ्लॉप रहे. उन्होंने 9 और 2 रन ही बनाए. टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर भी कोचिंग स्टाफ ने नाराजगी जताई. रिजवान ने पहली इनिंग में 59 रन बनाए थे, लेकिन उनका विकेट भी महत्वपूर्ण समय पर गिरा.
पाकिस्तान की टीम को हार के साथ-साथ एक और बड़ा झटका लगा है. मैच रेफरी जेफ क्रो ने स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान टीम के 8 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स काट लिए. अब पाकिस्तान WTC स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया है. उनकी क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अब बहुत कमजोर हो गई हैं.
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान कई बदलाव कर सकता है. बाबर आजम की वापसी और खुर्रम शाहजाद जैसे पेसर को शामिल किए जाने की संभावना है.
वीडियो: IPL छोड़ पाकिस्तान नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, क्रिकेट बोर्ड उठाएगा कदम






















