The Lallantop

यशस्वी ने लगाई बैक-टू-बैक सेंचुरी! टेस्ट सीरीज से पहले आलोचकों को कराया शांत

यशस्वी ने अनऑफिशियल टेस्ट में लगातार दूसरा शतक जड़कर फॉर्म हासिल कर ली है. इससे पहले उन्होंने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मैच में नॉट आउट 155 रन बनाए थे. यशस्वी ने ऐसे वक्त फॉर्म में कमबैक किया है जब टीम को जरूरत थी. इससे पहले यशस्वी पहले अनऑफिशियल टेस्ट में फ्लॉप रहे थे. इस मुकाबले की दोनों इनिंग्स में वह 22 रन बना पाए. जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई थी.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ दिया. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में लगातार दूसरा शतक जमाकर अपनी फॉर्म में वापसी की है।
  • यशस्वी की खराब फॉर्म और आलोचनाओं के बीच उन्होंने पिछली एकादश में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिससे टीम को उनके प्रदर्शन पर सवाल उठे थे।
  • उनकी दो लगातार सेंचुरी टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज से पहले सकारात्मक संकेत हैं, जिससे आगामी 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने 7 नवंबर को न्यूजीलैंड A के खिलाफ लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में सेंचुरी जड़ी. यह अनऑफिशियल टेस्ट में यशस्वी का लगातार दूसरा शतक है. इससे पहले, उन्होंने क्राइस्टचर्च में दूसरे मैच में भी इंडिया A के लिए सेंचुरी लगाई थी.

Advertisement
यशस्वी ने की जोरदार बैटिंग

इंडिया A  के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में न्यूजीलैंड A  ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने आक्रामक बैटिंग. इन दोनों बैटर्स ने अपोनेंट बॉलर्स को बैकफुट पर धकेल दिया. यशस्वी और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 175 रन जोड़े.

इस दौरान यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड A की बॉलिंग ज्यादा हावी रहे. उन्होंने करारे शॉट लगाकर बॉलर्स की लय बिगाड़ दी. यशस्वी 138 बॉल्स पर धुआंधार 102 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 16 चौके और 2 छक्के लगाए. 

Advertisement
टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में वापसी

यशस्वी ने अनऑफिशियल टेस्ट में लगातार दूसरा शतक जड़कर फॉर्म हासिल कर ली है. इससे पहले, उन्होंने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मैच में नॉट आउट 155 रन बनाए थे. यशस्वी ने ऐसे वक्त फॉर्म में कमबैक किया है जब टीम को जरूरत थी. इससे पहले, यशस्वी पहले अनऑफिशियल टेस्ट में फ्लॉप रहे थे. इस मुकाबले की दोनों इनिंग्स में वह 22 रन बना पाए. इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई थी. लेकिन, अब उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़कर अपने आलोचकों को जवाब दे दिया. 

टेस्ट सीरीज के एंगल से देखें, तो यशस्वी का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद है. वह बीते कुछ समय से टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. अगस्त में श्रीलंका टूर पर उन्होंने टेस्ट सीरीज में स्ट्रगल किया. इस सीरीज की 3 इनिंग्स में यशस्वी ने सिर्फ 77 रन स्कोर किए. 

उनकी खराब फॉर्म रणजी ट्रॉफी में भी जारी रही. वह चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल पाए. लेकिन, अब न्यूजीलैंड A के खिलाफ बैक टू बैक दो सेंचुरी जड़कर उन्होंने लय हासिल कर ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. 

Advertisement

ये भी पढें: शमी के टेस्ट संन्यास पर भड़के रवि शास्त्री! आगरकर और सिलेक्टर्स को गंदा सुनाया 

पहले दिन मैच में क्या हुआ?

तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट की बात करें, तो पहले दिन इंडिया A न्यूजीलैंड A पर भारी पड़ी. इस दौरान टीम इंडिया ने मेजबानों को डोमिनेट किया. पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंडिया A ने 2 विकेट पर 227 रन बनाए. साई सुदर्शन 77 और ध्रुव जुरेल 12 रनों पर नॉट आउट लौटे. पहले दिन के खेल में भारतीय ने दो विकेट गंवाए. यशस्वी 102 रन बनाकर आउट हुए. जबकि, देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement