The Lallantop

इंडिया फिर श्रीलंका जा रही है ताकि अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में हार सके

साउथ अफ्रीका में जो हाल है, श्रीलंका जिम्मेदार है.

Advertisement
post-main-image
दोनों देशों के बीच एक साल के लिए क्रिकेट बैन कर देना चाहिए.
इंडियन टीम का जो हाल इन दिनों साउथ अफ्रीका में है, उसका सीधा-सीधा कनेक्शन श्रीलंका से है. वो ऐसे कि इंडिया ने बीते साल कमजोर श्रीलंकाई टीम के साथ इतना क्रिकेट खेला है कि न सिर्फ खिलाड़ी, बल्कि इंडियन टीम को फॉलो करने वाले क्रिकेट फैन्स भी पक गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ मिली अपार सफलता टीम इंडिया को रैंकिंग दिलाने में तो मददगार रही, मगर जिस कदर खिलाड़ी एक कमजोर टीम के खिलाफ खेलते-खेलते अपनी कमजोरियों पर काम करना भूल गए, वो इन दिनों साउथ अफ्रीका में सामने आ रही हैं.
Koli
कोहली भी श्रीलंका के साथ ज्यादा क्रिकेट खेलने के पक्ष में नहीं हैं.

अब खबर ये है कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा खत्म करके मार्च में एक बार फिर श्रीलंका जाएगी. वो वहां 6 मार्च से श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी. श्रीलंका इस सीरीज को अपने 70वें स्वतंत्रता दिवस पर ऑर्गेनाइज कर रही है. 18 मार्च तक इस सीरीज में 7 मैच खेले जाएंगे. अब हैरानी की बात ये कि क्रिकेट के जानकार और कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी इस बात को खुले तौर पर कह चुके हैं कि श्रीलंका के साथ क्रिकेट का ओवरडोज हो रहा है. फिर भी इस तरह की सीरीज टीम इंडिया के लिए प्लैन की गई हैं.
श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा क्रिकेट खेलने को लेकर खुद विराट कोहली ने कहा था कि दर्शकों के इंटरेस्ट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर स्टेडियम खाली रहेंगे तो ये किसी भी टीम के लिए अच्छा नहीं है. ये भी खबर है कि टीम इंडिया के प्लेयर्स और टीम मैनेजमेंट ने भी साउथ अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के साथ सीरीज से मना किया था. मगर बोर्ड के पाकिस्तान के साथ सीरीज को मंजूरी ने मिलने के चलते श्रीलंका को बुला लिया था.
बीते साल यानी 2017 में इंडिया- श्रीलंका के बीच मुकाबले:
# भारत का श्रीलंका दौरा: 21 जुलाई- 6 सितंबर 2017 : टीम इंडिया ने 3 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेले जिनमें श्रीलंका एक भी मैच नहीं जीत पाया. श्रीलंका की टीम अब तक की सबसे कमजोर टीम कही गई.
# चैंपियंस ट्रॉफी 2017: जून में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोनों टीमें थीं. एक मैच हुआ जिसे श्रीलंका ने जीता था.
# श्रीलंका का भारत दौरा: 11 नवंबर- 24 दिसंबर: एक बार फिर श्रीलंकाई टीम भारत में थी. यहां 3 वनडे, 3 टेस्ट और 3 टी-20 मैच खेले. इस सीरीज में श्रीलंका सिर्फ एक वनडे मैच जीत पाई थी. रोहित शर्मा के वनडे में दो दोहरे शतक इसी सीरीज में बने थे.


Also Read: 

कोहली अब इन दो बॉलरों के सहारे कर रहे हैं जीत की प्लानिंग

Advertisement

साउथ अफ्रीका में वो क्रिकेट सीरीज जिसके खिलाफ उतरे लोगों पर कुत्ते छोड़ दिए गए थे

कोहली की काबिलियत पर भरोसा रखो, ICC ने वनडे, टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है

Advertisement

Advertisement
Advertisement