The Lallantop

भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज, अनंतजीत भी फाइनल में पहुंचे

Women's Skeet Team : भारतीय शॉटगन शूटर रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल ने महिला स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. हालांकि, 10 मी‍टर एयर पिस्टल इवेंट की टीम स्पर्धा में टीम मेडल जीतने से चूक गई.

Advertisement
post-main-image
भारत की महिला स्कीट टीम ने एश‍ि‍यन गेम्स में जीता ब्राॅन्ज मेडल. (Courtesy : X/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला स्कीट टीम ने एशियन गेम्स में 331 के कंबाइंस स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जिसमें रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल शामिल थीं।
  • भारत ने शूटिंग में कुल छह पदक जीते हैं, जिनमें पहले 10 मीटर एयर राइफल में पांच मेडल शामिल थे और अब स्कीट इवेंट में छठा मेडल मिला है।
  • मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि भारत की टीम ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया।

भारतीय शूटर्स का एश‍ियन गेम्स में जलवा बरकरार है. रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने 331 के कंबाइंस स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. एशियन गेम्स की शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का ये छठा पदक है. इससे पहले, 10 मी‍टर एयर राइफल इवेंट में भारत ने कुल 5 मेडल्स जीते थे. इसमें मेंस इंडिविजुअल कैटेगरी में सिल्वर और ब्रॉन्ज के अलावा, विमेंस इंडिविजुअल और टीम सिल्वर शामिल था. 

Advertisement

अब 6वां मेडल स्कीट में आया है. इसमें हर शूटर को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं. परिनाज और रायजा दोनों ने 125 में से 111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करके पोडियम स्थान प्राप्त किया. यानी भारत अब तक शूटिंग में कुल 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पदक जीत चुका है.

इवेंटपदकएथलीट / टीम
मेंस 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल)सिल्वरहिमांशु ढिल्लों
मेंस 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल)ब्रॉन्जरुद्रांक्ष पाटिल
मेंस 10 मीटर एयर राइफल (टीम)सिल्वररुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने
विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल)सिल्वरइलावेनिल वलारिवन
विमेंंस 10 मीटर एयर राइफल (टीम)सिल्वरइलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदुरसा विनोद
विमेंस स्कीट (टीम)ब्रॉन्जरायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल

ये भी पढ़ें : जो रूट ने सचिन को पछाड़ा! सबसे तेज 23000 रन पूरा करने वाले दूसरे बैटर बने 

Advertisement
मनु फाइनल में पहुंचीं

इससे पहले, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने क्वालीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया.

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने 579 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, ईशा सिंह 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं. वो फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं. सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं. 

वहीं, विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भारत पदक से चूक गया. वियतनाम ने इस इवेंट में पदक जीत लिया. वैसे दोनों टीमों के समान 1719 अंक थे. लेकिन, भारत ने 10 अंक पर कम शॉट लगाए थे. इसके कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा.

Advertisement

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement