The Lallantop

नई Mahindra Thar OG भारत में लॉन्च, ज्यादा पावरफुल इंजन और धांसू फीचर्स

Mahindra Thar OG में नया एडिशन 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन है, जो ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सेटअप और रियर व्हील ड्राइव के साथ आता है. थार खरीदने वालों को अब 4x4 के बिना भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
Mahindra Thar OG लॉन्च (तस्वीर साभार: ऑटो टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महिंद्रा ने भारत में 2026 Mahindra Thar OG लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपए से शुरू होती है और यह नई थार तीन दरवाजों वाली SUV है।
  • नई Mahindra Thar OG में ज्यादा पावरफुल 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन, अपडेटेड फ्रंट फेस, रियर इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और चार डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Mahindra Thar OG में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प 4x4 के बिना भी मिलेगा, जिससे ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे और एसयूवी की बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

Mahindra Thar पहले से ही OG मतलब ओरिजनल गैंगस्टर, थी लेकिन ये तमगा गाड़ी के साथ भी चिपक कर आने वाला है. दरअसल Mahindra ने भारत में 2026 Thar (Mahindra Thar OG) लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपए है. ये वही तीन दरवाजे वाली थार है, जिसने कई सालों तक भारत की सड़कों पर रौला जमाया है. थ्री-डोर वाली इस SUV में ज्यादा पावरफुल इंजन, बदला हुआ स्टाइल, बेहतरीन केबिन मैटेरियल और इसके सस्पेंशन व स्टीयरिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं.

Advertisement

कार में नया एडिशन 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन है. यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सेटअप और रियर व्हील ड्राइव के साथ आता है. इसके साथ थार खरीदने वालों को अब 4x4 के बिना भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा.

10.32 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई Thar OG के एंट्री लेवल एएक्सटी वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा. इसके साथ मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा. ये इंजन 87.2kW की पावर (लगभग 116.9 बीएचपी) और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यही इंजन गाड़ी के एलएक्सटी और जेडएक्सटी वेरिएंट में भी मिलेगा.

Advertisement

नई थार के एलएक्सटी और जेडएक्सटी ट्रिम में 2.2 लीटर डीजल इंजन और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाला है. डीजल इंजन 150.1 बीएचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में 159.6 बीएचपी की पावर 330 एनएम का टॉर्क मिलता है.

अंदर-बाहर भी कुछ बदल गया

थार ओजी का फ्रंट फेस अपडेट किया गया है. इसमें रिडिजाइन ग्रिल मिलेगी, जो थार की ब्रांडिंग के साथ आएगी. इसके अलावा, कार में एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं. यह इन-बिल्ड कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ आता है. हालांकि, कार का ओवरऑल लुक पुरानी वाली से अलग नहीं है. अपडेटेट Thar में ऑफ-रोड फीचर्स में रियर इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल शामिल है, जिसे एक बटन दबाकर चालू किया जा सकता है. इससे दोनों पिछले व्हील्स एक साथ लॉक हो जाते हैं जिससे दोनों पहियों के बीच ग्रिप अलग होने पर भी गाड़ी को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है. सैंड, स्नो और मड मोड्स गाड़ी के ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टीयरिंग असिस्टेंस और एक्सीलेटर के रिस्पॉन्स को एडजस्ट करते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दोस्त,भाई या बेटे ने आपकी गाड़ी से एक्सीडेंट कर दिया तो क्या कानून आपको भी दबोचेगा?

महिंद्रा ने इसके ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपडेट किया है. अब ये कार चारों डिस्क ब्रेक के साथ आती है. इसमें ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल और और व्हीकल डायनैमिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं. अंदर की तरफ, Thar में ट्रफल्स ब्राउन लेदरेट सीटें, सॉफ्ट-टच डोर पैनल और स्टिच किए हुए ट्रिम मिलते हैं. इसके टॉप ZXT ट्रिम को 15 एक्सट्रा फीचर्स के साथ हाइलाइट किया गया है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव की इतनी हिम्मत किसने बढ़ाई?

Advertisement