The Lallantop

प्रिंस यादव की मेहनत बेकार, टीम इंडिया 76 पर हुई ढेर

प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया. प्रिंस के लिए यह डेब्यू टूर अब तक शानदार रहा है.

Advertisement
post-main-image
प्रिंस यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के पेसर प्रिंस यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।
  • प्रिंस यादव को रवि बिश्नोई की जगह टीम में शामिल किया गया था, जिन्होंने पहले ही आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए थे, इसलिए उन्हें दूसरे मुकाबले में भी खेलाया गया।
  • इंग्लैंड ने भारत को तीसरे T20I में 125 रन से हराया, जिसके कारण टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजी सुधारने और अगली मैचों के लिए रणनीति बदलने की आवश्यकता होगी।

टीम इंडिया (Team India) के पेसर प्रिंस यादव (Prince Yadav) का डेब्यू टूर अब तक शानदार रहा है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू T20I में बेहतरीन बॉलिंग की थी. अब प्रिंस यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भी धार दिखाई. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया. यह इंग्लैंड की सरजमीं पर उनका पहला मैच था. प्रिंस यादव को रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) की जगह टीम में शामिल किया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पहली गेंद पर लिया विकेट

प्रिंस यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली ही गेंद पर अपनी काबिलियत दिखाई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें छठे ओवर में बॉलिंग करने के लिए बुलाया. उनके सामने विस्फोटक बैटर जोस बटलर थे. वह धुआंधार बैटिंग कर कर रहे थे. उन्होंने इंडियन बॉलर्स पर प्रेशर डाल दिया था.

प्रिंस यादव ने उन्हें 138 kph की स्पीड से पिन पॉइंट यॉर्कर डाली. क्रीज के अंदर मौजूद बटलर इस बॉल पर बुरी तरह बीट हुए. गेंद ने स्टंप्स बिखेर दिए. बटलर 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

फिर, प्रिंस यादव इंग्लैंड की पारी का नौवां ओवर डालने आए. यह उनका दूसरा ओवर था. पहली गेंद पर खतरनाक बैटर हैरी ब्रूक ने चौका जड़कर उन पर दबाव डालने की कोशिश की. लेकिन, प्रिंस प्रेशर में नहीं आए. उन्होंने दूसरी गेंद पर दमदार वापसी की.

प्रिंस ने हैरी ब्रूक को धीमी शॉर्ट बॉल डाली. ब्रूक पुल शॉट लगाने गए. लेकिन, उन्होंने टाइमिंग मिस कर दी. गेंद हवा में चली गई. डीप मिडविकेट पर अभिषेक शर्मा ने आसान कैच लपक लिया. हैरी ब्रूक 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए.

प्रिंस यादव ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए.

Advertisement
डेब्यू मैच में भी की थी शानदार बॉलिंग

प्रिंस यादव ने 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में T20I डेब्यू किया था. उन्होंने डेब्यू मैच में ही अपनी पेस और बाउंस से इम्प्रेस किया. प्रिंस यादव ने अपने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे. वह आयरलैंड टूर पर एक ही मैच खेले थे.

ये भी पढ़ें: रवि बिश्नोई प्लेइंग-11 से बाहर, श्रेयस बोले- ‘यह उसके लिए सीख है’

प्रिंस यादव का आयरलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का जो सिलसिला शुरू किया था, उसे इंग्लैंड में भी बरकरार रखा. उनकी पेस, बाउंस और इम्पैक्टफुल बॉलिंग को देखकर लगता है कि टीम को लाजवाब पेसर मिल गया है.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए. फिल सॉल्ट 70 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा, सैम करन ने 41 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से किफायती बॉलिंग करते हुए प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए.

भारत को मैच जीतने के लिए 202 रनों का टारगेट मिला. लक्ष्य हासिल करने उतरे टीम इंडिया के बैटर्स ने काफी निराश किया. टीम का कोई भी बल्लेबाज 13 रनों से ज्यादा नहीं बना पाए. इंग्लैंड की बेहतरीन बॉलिंग अटैक आगे इंडियन बैटर्स टिक नहीं पाए. पूरी टीम 11.4 ओवर्स 76 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने इस मुकाबले में भारत को 125 रनों से हराया. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement