The Lallantop

'वर्ल्ड कप जीतना मजबूरी नहीं...', FIFA वर्ल्ड कप 2026 रोनाल्डो का आखिरी

2016 में पुर्तगाल को यूरोप का चैंपियन बनाने वाले Cristiano Ronaldo ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने की उन्हें कोई मजबूरी नहीं है. उनका करियर पहले ही काफी शानदार रहा है.

Advertisement
post-main-image
किस्टियानो रोनाल्डो FIFA World Cup 2026 में 3 गोल कर चुके हैं. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि FIFA वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी विश्व कप होगा और वह इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
  • रोनाल्डो ने यह घोषणा स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच से पहले की, जहां उन्हें पुनः अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायर होने की योजना बताई।
  • स्पेन के खिलाफ मुकाबले के बाद रोनाल्डो की भविष्य की योजना और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से उनके संभावित रिटायरमेंट की चर्चा आगे बढ़ेगी।

FIFA World Cup 2026 क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का आखिरी वर्ल्ड कप होगा. ये बात खुद रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच से पहले बताई है. 7 जुलाई को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ खेलना है. रोनाल्डो उम्मीद कर रहे हैं कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप मैच न हो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या बोले रोनाल्डो?

रोनाल्डो ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,

मैं स्पेन के खिलाफ मुकाबले को एंज्वॉय करना चाहता हूं. यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप है. लेकिन, उम्मीद है कल मेरा आखिरी मैच न हो.

Advertisement

पुर्तगाल के दिग्गज स्ट्राइकर ने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया,

वह दिन आएगा जब मैं इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर हो जाऊंगा. लेकिन मैं ईमानदार रहूंगा. स्पेन के खिलाफ चाहे जो भी हो, मैं क्लैरिटी के साथ जाऊंगा. मैं अपना 100 नहीं 1000 पर्सेंट दूंगा. मैंने फुटबॉल में अपना सब कुछ दिया है. मुझे इसकी जरूरत नहीं है. मेरी लाइफ अच्छी है. मैं फुटबॉल खेलता हूं, यह मेरा पैशन है. आपको हर दिन एंज्वॉय करना चाहिए.

वर्ल्ड कप जीतना मजबूरी नहीं

2016 में पुर्तगाल को यूरोप का चैंपियन बनाने वाले रोनाल्डो ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने की उन्हें कोई मजबूरी नहीं है. उनका करियर पहले ही काफी शानदार रहा है. रोनाल्डो ने कहा,

Advertisement

"मैं जीवन में किसी चीज की कमी महसूस नहीं करता. वर्ल्ड कप जीतने से मैं न ज्यादा क्रिस्टियानो बन जाऊंगा और न कम. हम वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता रखते हैं, लेकिन सिर्फ एक टीम जीत सकती है. उम्र आपको परिपक्वता और अनुभव देती है."

उन्होंने आगे कहा,

“मैं उन आलोचनाओं के लिए भी शुक्रगुजार हूं जो मुझे मिलती हैं. मैं 40 साल का हो गया हूं, और उम्मीद करता हूं कि अगले 40 साल जिऊंगा. आलोचना से इंसान सबसे ज्यादा तरक्की करता है.”

छठा वर्ल्ड कप खेल रहे रोनाल्डो

FIFA World Cup 2026 क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह छठा वर्ल्ड कप है. इससे पहले वह 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में पुर्तगाल को वर्ल्ड कप में रिप्रेजेंट कर चुके हैं.

वर्ल्ड कप 2026 में दागे 3 गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 3 गोल कर चुके हैं. ग्रुप स्टेज में उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दागे थे. राउंड 32 में उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी पर गोल किया था. 

ये भी पढ़ें: डॉनल्ड ट्रंप की तीन कॉल… और FIFA ने बालोगुन को दिया रेड कॉर्ड वापस ले लिया 

स्पेन से मिलेगी तगड़ी चुनौती

स्पेन के खिलाफ राउंड-16 मुकाबले में पुर्तगाल को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. FIFA World Cup 2026 में स्पेन ने अपने दमदार खेल खेला है. टीम का डिफेंस काफी मजबूत है. ऐसे में पुर्तगाल को मैच जीतना आसान नहीं होगा. 

2018 के बाद दोनों टीमें पहली बार वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी. 2018 के वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ रहे मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी. पुर्तगाल चाहेगा कि स्पेन के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिर वही करिश्मा दोहराएं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement