The Lallantop

अजय देवगन की 'चौहान' पर बवाल हुआ, तो मेकर्स ने टीजर बदला मगर असली खेल तो....

'चौहान' के टीज़र की चौतरफ़ा आलोचना हुई. मेकर्स ने इसमें बदलाव तो किए मगर इसमें भी उन्होंने तगड़ा झोल कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'चौहान' के टीज़र पर हुए बखेड़े के बाद इसमें दो बदलाव किए गए हैं. इन पर नई बहस छिड़ गई है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' के टीज़र में बदलाव किए गए हैं, जिसमें वॉइस ओवर बदल कर अजय देवगन के पदनाम 'मेजर' से 'कर्नल' कर दिया गया है और अन्य दो मामूली परिवर्तन हुए हैं।
  • फिल्म के टीज़र में कश्मीर के पत्थरबाज़ी, पेलेट गन के उपयोग और विवादित डायलॉग को दिखाने पर विवाद और आलोचना हुई, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।
  • टीज़र पर विवाद के बावजूद मेकर्स ने समीक्षा के बाद केवल मामूली बदलाव किए हैं, और फिल्म को 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ करने की योजना है, जिससे बहस जारी रहने की संभावना है।

Ajay Devgn  स्टारर Chauhaan के Teaser पर खूब हल्ला मचा. “पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.” टीज़र की इस लाइन पर, Kashmir की पत्थरबाज़ी को देखने-दिखाने के मेकर्स के नज़रिए पर, और पेलेट गन के इस्तेमाल पर काफी बवाल हुआ. Kshatriya Parishad से लेकर श्रीनगर के सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi ने भी टीज़र पर आपत्ति जताई. साथ ही एक बड़े दर्शक वर्ग ने भी Neeraj Yadav की इस फिल्म के टीज़र को Propganda और कश्मीर के प्रति असंवेदनशील कहा. कुछ लोगों ने इसे Shahrukh Khan और उनकी फिल्म Pathaan पर तंज़ भी माना. इंडियन मीडिया के साथ अल जज़ीरा समेत कई ग्लोबल मीडिया ने भी टीज़र और इस पर हुए चौतरफ़ा विवाद को रिपोर्ट किया. इतने सब बवाल के बाद अब  यूट्यूब पर ‘चौहान’ का जो टीज़र है, उसमें मेकर्स ने कुछ बदलाव किए हैं. मगर इसमें भी एक पेच है. और अब ये एक नई बहस का विषय बन गया है. टीज़र की शुरुआत होती है एक वॉइस ओवर से, जो कुछ ऐसा है,

Advertisement

“चौराहे पर 300 लड़के थे 'कर्नल'. घर सिर्फ 270 पहुंचे. 30 लड़के कम हैं.”

25 जून को जो टीज़र आया था, उसमें जो आवाज़ थी, वो अलग थी. वो आवाज़ मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब की लग रही थी. अब आप यूट्यूब पर ‘चौहान’ का टीज़र देखेंगे, तो वॉइस ओवर की आवाज़ बदल गई है. ये आवाज़ राजकुमार राव की बताई जा रही है. मगर इस पर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. मगर ये नई आवाज़ है, ये तय है. सोशल मीडिया पर आपको दोनों वॉइसओवर वाले टीज़र एक साथ मिल जाएंगे. आवाज़ के साथ टीज़र में अजय देवगन की पोस्ट भी बदली गई है. पहले उन्हें ‘मेजर’ कहकर पुकारा गया था. और अब उनके लिए ‘कर्नल’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है. टीज़र में बदलाव तो निश्चित तौर पर हुए हैं. मगर ग़ौरतलब ये है कि जिन बातों पर बखेड़ा हुआ. जिस वजह से मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई गई, वो जस की तस हैं. कश्मीर की पत्थरबाज़ी, पेलेट गन को लिमिटेड डैमेजिंग हथियार बताना, और ‘पठान-चौहान’ वाला विवादित डायलॉग. सब यथावत है.

Advertisement

अब सोशल मीडिया पर इन माइनर चेंजेज़ की भी चीरफाड़ शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे मेकर्स का इंटेंशनल मूव बता रहे हैं. जैसे कि वो विरोधियों को चुनौती दे रहे हों. और कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है. हो सकता है, कि फिल्म में अजय की पोस्ट अलग हो, और टीज़र में अलग बता दी गई हो. इसलिए सुधार करते हुए नया वॉइस ओवर करवाना पड़ा हो. मगर ये सब सिर्फ अटकलें हैं. 

अब ज़रा एक नज़र फिल्म पर हुए विवाद पर डालते हैं. सबसे पहली आपत्त‍ि श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने दर्ज कराई. उन्होंने इस फिल्म को कश्‍मीरियों के दर्द का व्यावसायीकरण बताया. दूसरी तरफ़, क्षत्रिय परिषद ने चौहान वंश के नाम का आज की सांप्रदायिक राजनीति के लिए इस्तेमाल करने के लिए टीज़र की निंदा की. और इसे राजपूती इतिहास का अपमान बताया. एक्टर स्वरा भास्कर ने पेलेट गन को लिमिटेड डैमेजिंग बताने वाली लाइन का विरोध किया. और सोशल मीडिया पर लिखा कि ये तो बॉलीवुड का ‘विवेक अग्निहोत्रीफिकेशन’ है. वहीं पब्लिक ने अजय देवगन को अवसरवादी बताया. पत्थरबाज़ी को ओल्ड फैशन्ड बताया हुआ 'सिंघम अगेन' का एक क्लिप खूब शेयर किया गया. साथ ही मेकर्स पर ‘धुरंधर’ फॉर्मेट की नकल के आरोप भी लगे. मगर उनकी तरफ़ से न तब कोई प्रतिक्रिया आई, न ही टीज़र में हुए इन मामूली बदलावों के बारे में कुछ कहा गया है. इस फिल्म को 01 अक्टूबर, 2027 को रिलीज़ करने की घोषणा की गई है.

Advertisement

वीडियो: अक्षय खन्ना के फीस की वजह से अजय देवगन की 'दृश्यम 3'में क्या पेंच फंस गया?

Advertisement