The Lallantop

पहले संजू को टीम से बाहर किया, अब हाथ पकड़कर सांत्वना देते दिखे गंभीर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम से ड्रॉप कर दिया गया. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को शामिल किया गया. संजू टीम मैनेजमेंट के फैसले से काफी निराश हुए. इसके बाद, हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने संजू से काफी देर तक बात करके उन्हें सांत्वना दी.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में संजू सैमसन को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. (फोटो- AFP and PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में संजू सैमसन को खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग-11 से बाहर किया और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया।
  • संजू सैमसन को ड्रॉप करने का कारण उनकी पिछली 3 T20I पारियों में खराब प्रदर्शन और वैभव सूर्यवंशी को खेलने का दबाव बढ़ना था।
  • तीसरे T20I में टीम इंडिया के चयन और संजू की वापसी पर निर्णय मैच से पहले लिया जाएगा, जिससे टीम की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

संजू सैमसन (Sanju Samson) को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू करने का मौका दिया. टीम से बाहर किए जाने बाद,संजू काफी निराश हुए. टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बाउंड्री लाइन के पास संजू का हाथ पकड़कर बात करते देखा गया. संजू को प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने भी सवाल उठाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गंभीर ने संजू को सांत्वना दी

संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करना कड़ा फैसला माना जा रहा है. मैच की प्लेइंग-11 घोषित किए जाने के तुरंत बाद, हेड कोच गौतम गंभीर संजू के पास आए. इस दौरान उन्होंने संजू को एक सीनियर गाइड की तरह सांत्वना दी. गंभीर उनसे जिस अंदाज बात कर रहे थे, उसे देखकर लगा कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट के लिए लेना आसान नहीं था. हालांकि, दोनों लोंगो के बीच हुई इस बातचीत को संजू का मनोबल बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है.

Advertisement
क्यों ड्रॉप हुए संजू?

संजू सैमसन को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था. आयरलैंड टूर पर संजू 2 मैचो में खाता नहीं खोल पाए. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वह 5 रन ही बना पाए. उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने दूसरे मैच में उन्हें बाहर रखने का फैसला किया.

इसके अलावा, पिछले कई दिनों से वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर टीम मैनेजमेंट पर प्रेशर बढ़ रहा था. आयरलैंड टूर पर वैभव को डेब्यू करने का चांस नहीं मिला. इसलिए टीम प्रबंधन ने संजू की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें ड्रॉप करके, वैभव को मौका दिया.

ये भी पढ़ें: गुरनूर के आगे श्रीलंका पस्त, गंभीर तो खुश हो गए होंगे

Advertisement
संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

संजू को टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अगर संजू इंजर्ड नहीं है, तो यह अजीब चयन है. मांजरेकर ने X पर लिखा,

भारत की जर्सी में वैभव को देखकर खुशी हुई. लेकिन सैमसन का क्या? उन्हें ड्रॉप कर दिया, मजाक कर रहे हैं क्या?

मांजरेकर ने आगे कहा, उम्मीद है कि संजू सैमसन चोट की वजह से टीम से बाहर होंगे. अगर ऐसा नहीं है, तो यह सबसे अजीब टीम सेलेक्शन है. मांजरेकर के मुताबिक, अगर आप वैभव को टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो आप उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग करा सकते हैं.

7 जुलाई को तीसरा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20I 7 जुलाई को खेला जाएगा. यह मैच नॉटिंघम में होगा. देखना है कि इस मैच में टीम इंडिया सेम प्लेइंग-11 के साथ जाएगी या कुछ बदलाव होगा. फिलहाल, 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने दूसरा मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहला मैच बारिश की चलते पूरा नहीं हुआ था. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement