The Lallantop

दासुन शनाका का कहर, लास्ट ओवर में ‘डबल हैट्रिक’ लेकर टीम को जिताया

Dasun Shanaka ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में डबल हैट्रिक लगाई. उन्होंने टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) के खिलाफ लास्ट ओवर में 15 रन डिफेंड किए. इस हैट्रिक के चलते शनाका ने सिएटल ऑर्कस को 9 रनों से मैच जिताया.

Advertisement
post-main-image
दासुन शनाका ने लास्ट ओवर में डबल हैट्रिक लेकर 15 रन डिफेंड किए. (फोटो- Seattle Orcas X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्रीलंका के दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट के मैच में 20वें ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर डबल हैट्रिक पूरी की, जिससे उनकी टीम सिएटल ऑर्कस ने मैच जीता।
  • मैच के अंतिम ओवर में टेक्सास सुपर किंग्स को जीत के लिए 15 रन बनाने थे, लेकिन सिएटल के कप्तान ने फिनिशर शनाका को गेंद थमाई, जिन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी की।
  • शनाका की डबल हैट्रिक से सिएटल ऑर्कस ने यह मुकाबला 9 रनों से अपने नाम किया, जिससे उनकी टीम को एक महत्वपूर्ण जीत मिली और एमएलसी में उनकी स्थिति मजबूत हुई।

श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेले रहे हैं. वह सिएटल ऑर्कस की टीम में हैं. 5 जुलाई को सिएटल ऑर्कस (SEO) और टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में शनाका ने वो कर दिया, जिसकी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने 20वें ओवर में डबल हैट्रिक लेकर 15 रन डिफेंड किए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शनाका का कमाल

मेजर लीग क्रिकेट के इस मैच में शनाका की टीम सिएटल ऑर्कस ने 121 रन बनाए. टेक्सास सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए 122 रनों का टारगेट मिला. 20वें ओवर में TSK को मैच जीतने के लिए 15 रन बनाने थे. मैच फंसा हुआ था. ऐसे में सिएटल ऑर्कस के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने शनाका को गेंद थमाई. ओवर की पहली गेंद पर शुभम रंजने ने चौका जड़ दिया. अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया. जीत के लिए अब TSK को 4 बॉल्स पर 10 रन बनाने थे.

शनाका ने तीसरी गेंद पर वापसी की. उन्होंने स्ट्राइक पर मौजूद डोनोवन फेरेरा को स्लो लेग कटर डाली. फेरेरा स्विंग पर गच्चा खा गए. गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी. डोनोवल फेरेरा 16 बॉल्स पर 22 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

शनाका ने चौथी गेंद केल्विन सैवेज को लेथ बॉल डाली. इस लेग कटर को सैवेज ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला. गेंद हवा में चली गई. शिमरॉन हेटमायर ने कैच लपक लिया. सैवेज खाता नहीं खोल पाए.

लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर शनाका ने वापसी करा दी. अब TSK को मैच जीतने के लिए 2 गेंदों पर 10 रन बनाने थे. टेक्सास सुपर किंग्स पर प्रेशर बढ़ गया था.

ये भी पढ़ें: T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता खिताब, इंग्लैंड का टूटा सपना

Advertisement

शनाका ने अपनी करिश्माई बॉलिंग करना जारी रखी. TSK की मंशा अगली दो गेंदों पर चौका और छक्का मारकर मैच खत्म करना था. लेकिन, शनाका हैट्रिक तलाश रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर एडम मिल्ने स्ट्राइक पर थे. शनाका ने फिर लेग कटर डाली. शनाका लेग स्टंप पर मूव कर गए. उन्होंने मिड विकेट एरिया में खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया. टिम साइफर्ट ने कैच लपक लिया. एडम मिल्ने जीरो पर आउट हुए.

शनाका ने हैट्रिक पूरी कर ली, और हवा में उछल पड़े. सिएटल ऑर्कस की जीत तय हो गई. लास्ट बॉल पर टेक्सास को 10 रन बनाने थे, जो काफी मुश्किल था.  

ओवर की लास्ट बॉल पर अम्शी डि सिल्वा स्ट्राइक पर थे. शनाका ने धीमी स्पीड की फुल डिलीवरी डाली. अम्शी ने अक्रॉस द लाइन जाकर स्वीप किया. लेकिन, गेंद बैट का टॉप एज लेकर हवा में चली गई. लॉन्ग ऑन पर हेटमायर ने कैच पकड़ लिया.

इस तरह दासुन शनाका ने डबल हैट्रिक पूरी की. उनकी डबल हैट्रिक के चलते सिएटल ऑर्कस ने यह मैच 9 रनों से जीता. टेक्सास की टीम 9 विकेट पर 112 रन ही बना पाई.

क्या होती है डबल हैट्रिक?

क्रिकेट में जब कोई बॉलर लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेता है, तो उसे डबल हैट्रिक कहा जाता है. वैसे सामान्य तौर पर 3 गेंदों पर लगातार 3 विकेट लेने को हैट्रिक कहते हैं. लेकिन, जब विकेट लेने का सिलसिला लगातार चौथी गेंद तक पहुंच जाए तो उसे डबल हैट्रिक कहा जाता है. वैसे, क्रिकेट के ऑफिशियल रूल्स में डबल हैट्रिक का अलग से जिक्र नहीं है. लेकिन, लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट गिर जाने पर डबल हैट्रिक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement