भारत में मानसून दस्तक दे चुका है और बारिश के मौसम में गरम चाय, पकौड़े और समोसे की तलब तो सबको होती है. घर में हों या दफ्तर में अचानक इच्छा जाग जाती है. ऐसे ही MP में एक ट्रेन के लोकोपायलट को कहीं समोसे की दुकान दिखी. आरोप है कि उसने समोसा खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी.
ड्राइवर ने समोसे की दुकान देख रास्ते में रोकी ट्रेन? खरीदे फिर आगे बढ़ाई, वीडियो देख जांच के आदेश
Indore viral video: इंदौर से महू चलने वाली एक ट्रेन का वीडियो है. वीडियो में एक लोकोपायलट ट्रेन से उतरकर समोसा खरीदता हुआ दिख रहा है. इस मामले पर पश्चिमी रेलवे की सफाई भी आई है, जिसमें ट्रेन के समोसे की दुकान के पास रुकने की अलग वजह बताई गई है.


इसके वीडियो में दिख रहा है कि एक मालगाड़ी का ड्राइवर समोसा खरीद रहा है. तब तक ट्रेन बीच ट्रैक पर ही रुकी हुई है. समोसा खरीदने के बाद वो वापस ट्रेन के इंजन में चला जाता है. रेलवे प्रशासन तक ये वीडियो पहुंचा तो उन्होंने एक्शन लेने की बात कही.
आजतक से जुड़े धर्मेंद्र शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो इंदौर जिले के राऊ इलाके का है. इंदौर और महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन यहां नियमित रूप से रुकती है. लोकल लोगों का दावा है कि उस दिन ट्रेन यहां 10 मिनट ज्यादा रुकी. वजह ये बताई गई कि लोकोपायलट समोसा खरीदने ट्रेन से उतरे थे. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसके बाद से ये चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: समोसा, झालमुड़ी अखबार में नहीं बेच सकते, FSSAI ने जारी किया सख्त नियम
समोसा खाना भारी पड़ेगा!रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने बताया कि इस वीडियो को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
उन्होंने बताया कि यदि जांच में यह सामने आता है कि लोकोपायलट ने बिना किसी ठोस कारण या रेड सिग्नल के गाड़ी रोकी है, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वीडियो की ग्राउंड रियलिटी चेक की जा रही है.
ये खबर पब्लिश होने के बाद पश्चिमी रेलवे की ओर से इस मामले पर सफाई आई है. इसमें कहा गया है कि मालगाड़ी वाले रूट पर मेंटिनेंस का काम चल रहा था जिस वजह से इस जगह पर ट्रेन करीब एक घंटे के लिए रोकी गई थी. इसी दौरान लोकोपायलट ने समोसे खरीदे.
वीडियो: सोशल लिस्ट: राघव चड्ढा को AAP के डिप्टी लीडर के पद से हटाया, समोसा, Soft PR और मीम्स पर बहस














