The Lallantop

Asian Games : कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, ईरान को रोमांचक फाइनल में हराया

Asian Games 2026 : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आइची नागोया गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल जिताया. रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्हाेंने ईरान की टीम को 37-34 से हराया.

Advertisement
post-main-image
कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. (Courtesy : Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 26 सितंबर को नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया।
  • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट ईरान की टीम के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
  • भारत के एशियन गेम्स में तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम को आगे के टूर्नामेंट्स में प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहन और तैयारियों का अवसर मिलेगा।

एश‍ियन गेम्स में भारत की झोली में तीसरा गोल्ड मेडल आ गया है. 26 सितंबर को नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया. ईरान के ख‍िलाफ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 37-34 से जीत हासिल की. ईरान की टीम ने लगभग उलटफेर कर दिया था. लेकिन, अंत में भारतीय टीम मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही.

Advertisement

ये इस एश‍ियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड है. इससे पहले, 10 म‍ीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 25 सितंबर को सुनहरा तमगा अपने नाम किया था. वहीं, गेम्स का पहला गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को हराकर जीता था. 

ये भी पढ़ें : हार्दिक अब न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर! ODI वर्ल्ड कप में ढूंढना पड़ेगा रिप्लेसमेंट?

Advertisement
रोमांचक रहा मुकाबला

भारतीय महिला टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबला महज 3 पॉइंट्स के अंतर से जीता. उन्होंने इस दौरान 26 पॉइंट्स आउट्स के जरिये, 6 बोनस, 2 ऑलआउट, 2 टेक्निकल पॉइंट्स और एक पॉइंट सुपर टैकल कर हासिल किया. 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट ईरान की टीम से भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिलने की पूरी उम्मीद थी. मुकाबला भी कांटे के टक्कर वाली ही रहा. लेकिन, भारतीय टीम ने शुरुआत से ही ईरान पर दबाव बनाया और लीड लेने की कोश‍िश में लगी रही. 

भारत ने मैराथन, शूटिंग में जीता सिल्वर 

वहीं, इससे पहले 26 सितंबर को मेंस मैराथन में भारत के सावन बरवाल ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपनेे नाम किया. उनके अलावा, मिक्स्ड डबल्स स्क्वॉश में भी वेलावन सेंथ‍िलकुमार और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 40 साल की जोशना चिनप्पा का ये छठा एश‍ियन गेम्स मेडल है. साथ ही आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद कोचलुमकल की भारतीय जोड़ी ने 50 मीटर थ्री पी राइफल शूटिंग विमेंस टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement

Advertisement