The Lallantop

'एक आतंकी देश ये पूछ रहा..', एस जयशंकर का ये 'मुंहतोड़' जवाब पाकिस्तान याद रखेगा

UNGA 2026 में पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया, “A terrorist country is asking me that question.”

Advertisement
post-main-image
विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया (COURTSEY- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।
  • भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवादी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाया है और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया जो आतंकवादी नेटवर्क को निशाना बनाता है।
  • इस घटनाक्रम के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलगाम हमले की निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान से ठोस कार्रवाई की मांग जारी रखी है।

‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत तो सुनी होगी. पाकिस्तान पर ये एकदम फिट बैठती है. पूरी दुनिया में ‘आतंकवाद की खेती’ के लिए कुख्यात इस देश का एक पत्रकार भारत पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहा था. इस पर दुनिया भर के पत्रकारों के सामने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा करारा जवाब दिया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है.' 

Advertisement

ये पूरा वाकया तब हुआ जब विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यंती के साथ एक प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे. ये ब्रीफिंग 'शिपिंग और समुद्र में काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा पर 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स'' (Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers) को लेकर हो रही थी. प्रोग्राम की जो डिटेल दी गई थी, उसके अनुसार यह केवल बयान देने वाली ब्रीफिंग (remarks-only briefing) थी. यानी इसमें पत्रकारों से सवाल लेने का प्लान तय नहीं था लेकिन ब्रीफिंग के अंत में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने बीच में टोक दिया. उसने एस जयशंकर से पूछा,

आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देना कब बंद करेगी?

Advertisement

इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने करारा जवाब देते हुए कहा, 

एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है? हद है.

(यह भी पढ़ें: 'हमारा भी तो कुछ फायदा हो', बांग्लादेश को जयशंकर ने 'दोस्ती' की शर्त समझा दी)

Advertisement
क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद पर भारत का रुख

भारत ने बार-बार पाकिस्तान पर आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. साथ ही भारत ने पाकिस्तान से कई बार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है. भारत का यह भी कहना है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल था. इस आतंकी हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे.

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया. सरकार ने बार-बार कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद आतंकवादी नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना था. भारत ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई निंदा की ओर भी इशारा किया.

वीडियो: दुनियादारी: UN में नेतन्याहू की बेइज्जती, पलट कर बोले 'नैतिक कायर'

Advertisement