The Lallantop

Asian Games : कमलजीत-सुरुचि ने गोल्ड, ऐश्वर्य, नीरज और रुद्रांक्ष ने सिल्वर पर लगाया निशाना

Asian Games 2026 : भारतीय शूटर्स का एशि‍यन गेम्स में जलवा बरकरार है. Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, Aishwarya, Neeraj और Rudranksh की जोड़ी ने 50 मीटर 3 पी मेंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता.

Advertisement
post-main-image
कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10 मी‍टर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. (Courtesy : Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियाई खेल 2026 में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, जो शूटिंग प्रतियोगिता में देश का दूसरा स्वर्ण था।
  • भारत की शूटिंग टीम ने कई पदक जीतने के बावजूद व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी, इसलिए टीम इवेंट में पदक जीतना चुनौतीपूर्ण संदर्भ था।
  • इस जीत से भारत को एशियाई खेलों में शूटिंग में कुल नौ पदक मिल चुके हैं, और यह आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में टीम की उम्मीदों को बढ़ाने वाला कदम साबित होगा।

शूटिंग में गोल्ड मेडल का इंतजार खत्म हो गया. एश‍ियन गेम्स 2026 में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया. उनसे पहले, विमेंस क्रिकेट टीम ने सुनहरा तमगा अपने नाम किया था. वहीं, इस एशि‍यन गेम्स में शूटिंग में ये देश का 9वां मेडल था. हालांकि, उसके तुरंत बाद ऐश्वर्य प्रताप तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की जोड़ी ने 50 मीटर थ्री पी मेंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया.

Advertisement
कमल-सुरुचि ने किया कमाल

कमलजीत-सुरुचि ने फाइनल में कुल 484.6 पॉइंट्स हासिल किए. वहीं, साउथ कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी 478.0 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही. ईरान ने 415.8 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने सिल्वर मेडलिस्ट जोड़ी से 6.6 पॉइंट्स की लीड बनाई. इससे पहले, कमलजीत और सुरुचि ने क्वालिफिकेशन में टॉप पोजिशन हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने पहली सीरीज में 196 पॉइंट्स, दूसरी में 195 और तीसरी में 196 पॉइंट्स जुटाकर कुल 587 पॉइंट्स हासिल किए. इसमें 29 इनर-10 शामिल थे.

इवेंटपदकएथलीट / टीम
मेंस 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल)सिल्वरहिमांशु ढिल्लों
मेंस 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल)ब्रॉन्जरुद्रांक्ष पाटिल
मेंस 10 मीटर एयर राइफल (टीम)सिल्वररुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने
विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल)सिल्वरइलावेनिल वलारिवन
विमेंंस 10 मीटर एयर राइफल (टीम)सिल्वरइलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदुरसा विनोद
विमेंस स्कीट (टीम)ब्रॉन्जरायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल
मेंस स्कीट (टीम)ब्रॉन्जअनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान, भवतेग सिंह गिल
स्कीट (मिक्स्ड टीम)ब्रॉन्जअनंतजीत सिंह नरूका, परिनाज धालीवाल
10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स्ड टीम)गोल्डकमलजीत, सुरुचि इंदर सिंह
50 मीटर थ्री पी (मेंस टीम)सिल्वरऐश्वर्य प्रताप, नीरज कुमार, रुद्रांक्ष पाटिल

ये भी पढ़ें : Asian Games : सीमा ने जीता ब्रॉन्ज, मां को मालूम ही नहीं बेटी जापान में है 

Advertisement

10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ये भासरत का पदक जीतने का आखिरी मौका था. कमलजीत इंडिविजुअल क्वालीफिकेशन में 9वें और सुरुचि 26वें स्थान पर रही थीं. दोनों व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं. भारत मेंस और विमेंस टीम इवेंट्स में भी पदक से चूक गया था. फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी. पहले 10 शॉट के बाद वो 202.4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर थीं. सुरुचि ने पहले अटैंप्ट में 10.4 और कमलजीत ने 9.7 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि दूसरे अटैंप्ट में सुरुचि ने 10.2 और कमलजीत ने 9.8 पॉइंट्स जुटाए. इसके बाद 101.3 पॉइंट्स की अगली सीरीज के साथ भी भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी.

ऐश्वर्य, रुद्रांक्ष और नीरज की तिकड़ी चमकी

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में 1762 अंक के साथ रजत पदक जीता. चीन ने 1766 अंक के साथ स्वर्ण, जबकि कोरिया ने 1751 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया. तोमर ने 589 और नीरज ने 588 अंक के साथ व्यक्तिगत 3पी स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई. दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे. रुद्रांक्ष हालांकि व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके क्योंकि एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं.

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement

Advertisement