The Lallantop

यशस्वी की ODI टीम में एंट्री, विराट को करेंगे रिप्लेस!

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ODI डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक चार मैच खेले हैं. यशस्वी ने लास्ट ODI दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. विशाखापत्तनम में हुए इस मैच में उन्होंने नॉट आउट 116 रन बनाए थे.

Advertisement
post-main-image
ODI टीम में यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली की जगह ली है. (फोेटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली की जगह भारत की ODI टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं।
  • विराट कोहली को IPL 2026 के फाइनल मैच में चोट लगी थी, जिसके कारण वह आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ ODI मैचों में खेलने में असमर्थ हैं।
  • यशस्वी जायसवाल की वापसी से टीम में बल्लेबाजी की मजबूती बढ़ने की उम्मीद है और अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली ODI सीरीज में उनका प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal). अटैकिंग लेफ्ट हैंड ओपनर. इस तेज-तर्रार बल्लेबाज की भारत की ODI में एंट्री हुई है. उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को रिप्लेस किया है. विराट हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 31 मई को IPL 2026 के फाइनल के दौरान किंग कोहली इंजर्ड हो गए थे. उन्हें रन लेने में दिक्कत हो रही थी.

Advertisement
चीफ सेलेक्टर ने दी जानकारी

6 जून को मुंबई में सेलेक्शन कमेटी के हेड अजित आगरकर ने सेलेक्टर्स के साथ मीटिंग की. इस दौरान आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की T20I टीम की घोषणा की गई. 

मीटिंग के बाद, चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने विराट कोहली पर भी बात की. उन्होंने कहा कि विराट अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे. चीफ सेलेक्टर ने यह भी कहा कि वह अगली ODI सीरीज तक फिट हो सकते हैं. आगरकर के मुताबिक,

Advertisement

विराट को IPL के फाइनल में चोट लगे अभी एक हफ्ते से कम समय हुआ है. लेकिन, ऐसा लगता है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं. मैं बिल्कुल कन्फर्म नहीं कह सकता. क्योंकि अब तक फीजियो की तरफ से कोई क्लियर टाइमलाइन नहीं मिली है.

सिर्फ ODI खेलते हैं विराट

T20I और टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद, विराट कोहली सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने लास्ट ODI सीरीज जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी. कीवी टीम ने यह सीरीज 2-1 से जीती. इस ODI सीरीज में विराट कोहली टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 80 के एवरेज से 240 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने लगाई सेंचुरी, अफगानिस्तान पर बढ़ा दबाव!

Advertisement

मौजूदा समय में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. IPL 2026 में उनका बल्ला खूब चला. इस सीजन विराट ने 56.25 के औसत से 675 रन बनाए. उनकी शानदार बैटिंग के चलते RCB लगातार दूसरी बार टाइटल जीती. IPL हिस्ट्री में RCB सिर्फ तीसरी टीम है, जिसने बैक टू बैक दो बार फाइनल जीता है.

5 महीने बाद ODI टीम में लौटे यशस्वी

यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ODI डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक चार मैच खेले हैं. यशस्वी ने लास्ट ODI दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. विशाखापत्तनम में हुए इस मैच में उन्होंने नॉट आउट 116 रन बनाए थे.

अब 5 महीने बाद, यशस्वी की ODI टीम में वापसी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होगी. सीरीज का लास्ट मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. टीम मैनेजमेंट को ODI सीरीज में यशस्वी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

भारत की अपडेटेड ODI टीम

शुभमन गिल (कैप्टन), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर ( वाइस-कैप्टन), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?

Advertisement