The Lallantop

जिम्बाब्वे को हराकर फुल कॉन्फिडेंस में कोच वीवीएस लक्ष्मण, कप्तान अय्यर की तारीफों के पुल बांध दिए

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ 3-0 से T20 सीरीज जीतने के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और स्टैंड इन हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की. टीम इंडिया को दो सीरीज गंवाने के बाद, तीसरी सीरीज में जीत मिली.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे को हराकर पहली बार अपनी कप्तानी में T20 सीरीज जीती. (फोटो- BCCI X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करके तीसरी T20 सीरीज में जीत हासिल की।
  • टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ सीरीज खेली, जबकि कुछ सीनियर खिलाड़ी इस दौरे पर उपलब्ध नहीं थे।
  • इस जीत के बाद टीम इंडिया की अगली T20 सीरीज 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली है।

टीम इंडिया (Team India) ने जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इस सीरीज में होस्ट टीम को 3-0 से वाइटवॉश किया. भारतीय टीम को यह जीत तीसरी T20 सीरीज में मिली. जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने बाद, टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और स्टैंड इन हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की.

Advertisement

भारत ने जिम्ब्बावे के खिलाफ सीरीज में कम अनुभवी टीम उतारी थी. संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे सीनियर प्लेयर इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

लक्ष्मण ने की श्रेयस की तारीफ

BCCI ने 27 जुलाई को X पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार का जिक्र भी किया. लक्ष्मण ने कहा,

Advertisement

मैं श्रेयस अय्यर को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं. क्योंकि, उनके कप्तानी करियर की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही. लेकिन, उन्होंने जिस तरह कमबैक किया वो शानदार था. श्रेयस पहले मैच से एक दिन पहले मुझसे जुड़े. तभी से वह जीत के लिए कॉन्फिडेंट थे.

लक्ष्मण ने आगे कहा कि टीम में कई नए प्लेयर्स शामिल थे. इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाले प्लेयर्स में से केवल 4 या 5  खिलाड़ी इस टूर पर साथ थे. लेकिन, सभी प्लेयर्स सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरे थे. जिस तरह कप्तान श्रेयस ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया, उसे देखते हुए जीत का सारा क्रेडिट कप्तान को जाता है.

श्रेयस ने भी की लक्ष्मण की तारीफ

श्रेयस ने T20 कप्तान के तौर पर पहली बार सीरीज जीती. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में हार मिली थी. उन्होंने स्टैंड इन कोच लक्ष्मण को धन्यवाद देते हुए तारीफ की. श्रेयस ने कहा,

Advertisement

इस सीरीज में कुछ कैच छोड़ने के अलावा, हमारा प्रदर्शन परफेक्ट रहा. सपोर्ट स्टाफ सहित टीम के हर मेंबर ने अपना योगदान दिया. हमें प्रेरित करने और हमारा हौसला बढ़ाने के लिए वीवीएस सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

श्रेयस ने आगे कहा,

हर दिन जब हम ग्राउंड पर कदम रखते थे, तो मुझे लगता था कि आपने जो कुछ भी कहा वो बिल्कुल सही था. हम उससे जुड़ाव महसूस करते थे. इसलिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.

रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण को स्टैंड इन हेड कोच बनाया गया था. लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया ने T20 सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

ये भी पढ़ें: तकरार के बाद क्रिकेट डिप्लोमेसी? बांग्लादेश दौरे पर जा सकती है टीम इंडिया

7वें मैच में भारत को मिली जीत

आंकड़ों पर गौर करें, तो टीम इंडिया को सातवें T20 मैच में जीत मिली. इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में 2-0, और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 4-0 से हार झेलनी पड़ी थी. इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ था.

जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी सीरीज में टीम इंडिया टोटल डोमिनेंस दिखा. भारत ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया. दूसरे मैच में भारतीय टीम ने होस्ट टीम को 90 रनों से शिकस्त दी. जबकि, तीसरे और लास्ट T20I में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.

भारतीय टीम को अगली T20 सीरीज वेस्टइंडीज से खेलनी है जो 6 अक्टूबर से शुरू होगी.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement