The Lallantop

गाजियाबाद में हाउस हेल्प का कारनामा, काम के पहले ही दिन ओनर का मोबाइल लेकर भागी

Ghaziabad maid steals phone: गाजियाबाद में एक सोसाइटी में पूजा नाम की महिला काम करने आई थी. नौकरी पर पहला दिन था. लेकिन पहले ही दिन उसने कथित तौर पर फोन चोरी कर लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी महिला सीसीटीवी में कथित तौर पर फोन उठाती हुई नजर आ रही है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गाजियाबाद की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में शिल्पा यादव के घर काम पर आए पहली दिन पूनम नाम की महिला ने उनका मोबाइल फोन चोर लिया।
  • शिल्पा यादव ने पूनम के पहले काम के दिन फोन चोरी होने की शिकायत क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना में दर्ज करायी है और घटना सीसीटीवी में कैद है।
  • पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है और मोबाइल फोन बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत में सहायता के लिए घर पर हेल्पर रखना काफी आम है. काम में मदद मिल जाती है. हाथ बंट जाता है. झाड़ू-पोछा से राहत, बर्तन और घर का कोना-कोना भी 'चकाचक' रहता है. लेकिन कई बार जिस पर भरोसा कर लिया, वह घर से सामान भी ‘चकाचक’ कर जाता है. गाजियाबाद की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में ऐसा ही कुछ हुआ. लेकिन यहां भरोसा कहना शायद जल्दबाजी होगी. क्योंकि आरोपी महिला का काम पर पहला ही दिन था.

Advertisement

सिम्फनी सोसाइटी में रहने वाली शिल्पा यादव के घर रविवार, 26 जुलाई को पूनम उर्फ पूजा नाम की महिला काम करने आई थी. काम पर पहला दिन था, ऐसे में देखना था कि उसे आगे रखना है या नहीं. लेकिन उस पर विचार किया जाता, उससे पहले ही हाउस हेल्प शिल्पा के घर से कथित तौर पर फोन उड़ा ले गई.

इंडिया टुडे के पत्रकार मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा यादव ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप लगाया कि पूनम उनके घर आई थी. शाम करीब 4:30 बजे वह किसी जरूरी काम का हवाला देकर घर चली गई. लेकिन उसके जाने के बाद से एक फोन कहीं नहीं मिल रहा था.

Advertisement
सीसीटीवी में फोन उठाते नजर आई महिला

कुछ देर बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया. जिसमें वह कथित तौर पर फोन उठाती हुई नजर आ रही है.

वीडियो में आरोपी महिला एक बच्चे को लेकर कमरे से बाहर निकलती है. डाइनिंग टेबल से फोन उठाती है. और वापस रख देती है. फिर वह बच्चे को दूसरे कमरे में लेकर जाती है. वापस आती है. फोन उठाकर छुपाते हुए निकल जाती है.

ये भी पढ़ें: '...तो हम फिर आंदोलन करेंगे', कॉकरोच पार्टी ने सरकार को क्यों चेताया?

Advertisement
पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश की शुरू

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. शिल्पा यादव ने पुलिस से मोबाइल बरामद कर आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

वीडियो: CJP प्रदर्शन में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान पर CRPF का बड़ा एक्शन

Advertisement