जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का नाम शामिल है. 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह (Rinku Singh) की वापसी हुई है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) को बाहर कर दिया गया है.
संजू सैमसन जिम्बाब्बे T20 सीरीज से बाहर, वैभव के साथ-साथ ये घातक पेसर टीम में आया
विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह, पेसर अशोक शर्मा, फास्ट बॉलर यश ठाकुर पहली बार टीम में आए हैं. हर्ष दुबे के लिए भी यह T20I में मेडन कॉल है. पेसर मयंक यादव की काफी समय बाद टीम में एंट्री हुई है.


इंडियन टीम में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह नहीं मिली है. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हवाले है. इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया गया है. सेलेक्टर्स ने इंजर्ड नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को जगह दी है.
कई नए प्लेयर टीम में शामिलजिम्बाब्वे के खिलाफ स्क्वॉड पर नजर डालें तो टीम में कई नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह, पेसर अशोक शर्मा, फास्ट बॉलर यश ठाकुर पहली बार टीम में आए हैं. हर्ष दुबे के लिए भी यह T20I में मेडन कॉल है. पेसर मयंक यादव की काफी समय बाद टीम में एंट्री हुई है. वह आखिरी बार अक्टूबर 2024 में भारत के लिए खेले थे.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. 25 जुलाई को दूसरा मैच खेला जाएगा. जबकि, 26 जुलाई को तीसरा और आखिरी मुकाबला होगा. ये सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे.
जिम्बाब्वे टूर के लिए भारतीय टीमश्रेयस अय्यर (कैप्टन), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (वाइस-कैप्टन), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें: दासुन शनाका का कहर, लास्ट ओवर में ‘डबल हैट्रिक’ लेकर टीम को जिताया
भारतीय टीम इंग्लैंड में T20 सीरीज के बाद 3 ODI मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा. 16 जुलाई को दूसरा ODI कार्डिफ में होगा. 19 जुलाई को तीसरा और आखिरी मैच लॉर्ड्स पर खेला जाएगा.
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए इंडिया टीमशुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया
















