The Lallantop

डॉनल्ड ट्रंप की तीन कॉल… और FIFA ने बालोगुन को दिया रेड कॉर्ड वापस ले लिया

रेड कॉर्ड सस्पेंशन हटने के बाद, बालोगुन का बेल्जियम के खिलाफ राउंड 16 मैच में खेलने का रास्ता साफ हो गया है. वो 7 जुलाई को बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप की दखल के बाद FIFA ने बालोगुल की दिया रेड कार्ड वापस लिया. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने FIFA विश्व कप में अमेरिका के खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को मिला रेड कार्ड निलंबन हटाने के लिए FIFA के अध्यक्ष को तीन बार कॉल कर व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया।
  • बालोगुन को बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैच में VAR रीव्यू के बाद गंभीर फाउल के कारण रेड कार्ड दिखाया गया था, जिसके कारण उन्हें अगला मैच न खेल पाने का सस्पेंशन मिला था।
  • निलंबन हटने के बाद बालोगुन 7 जुलाई को बेल्जियम के खिलाफ राउंड-16 मैच में हिस्सा लेंगे, जबकि बेल्जियम ने FIFA के इस फैसले पर विवादित प्रतिक्रिया दी है और कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील की संभावना जताई है।

US प्रेसीडेंट डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी दादागिरी के आगे अब FIFA की भी नहीं चलने दी. अमेरिकी प्रेसिडेंट ने FIFA World Cup में अमेरिका के फुटबॉल प्लेयर फोलारिन बालोगुन को मिले सस्पेंशन को हटवा दिया है. बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ राउंड-32 मैच में बालोगुन को रेड कार्ड मिला था. जिस वजह से वो राउंड-16 मैच से बाहर हो गए थे. लेकिन अब वो बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते दिखेंगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में डॉनल्ड ट्रंप ने फोलारिन बालोगुन की तरफ से दखल दिया. जिसके बाद बालोगुन का रेड कॉर्ड सस्पेंशन हटा दिया गया. कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ट्रंप ने FIFA के प्रेसीडेंट जियानी इन्फेंटिनो को व्यक्तिगत तौर पर 3 बार फोन किया. इस दौरान उन्होंने बालोगुन को दिए गए रेड कार्ड की समीक्षा करने का अनुरोध किया. इसके कुछ समय बाद FIFA ने बालोगुन का निलंबन हटा दिया.

रेड कॉर्ड सस्पेंशन हटने के बाद, बालोगुन का बेल्जियम के खिलाफ राउंड 16 मैच में खेलने का रास्ता साफ हो गया है. वो 7 जुलाई को बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे.

Advertisement
ट्रंप ने जताया आभार

बालोगुन पर से बैन हटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने FIFA का आभार जताया. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा,

सही काम करने और अन्याय को पलटने के लिए FIFA का आभार.

US प्रेसीडेंट डॉनल्ड ट्रंप की X पर पोस्ट
US प्रेसीडेंट डॉनल्ड ट्रंप की X पर पोस्ट
बालोगुल को क्यों मिला रेड कॉर्ड?

2 जुलाई को राउंड-32 मुकाबले में USA और बोस्निया एंड हर्जेगोविना के बीच मुकाबला हुआ. इस दौरान बालोगुल ने अपोनेंट प्लेयर तारिक मुहरेमोविच के टखने पर पैर रख दिया था. जिसके बाद मैच रेफरी ने VAR से देखने के बाद उन्हें सीधा रेड कार्ड दे दिया था. वर्ल्ड कप नियम के मुताबिक, रेड कार्ड का मतलब प्लेयर पर एक मैच का बैन होता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता खिताब, इंग्लैंड का टूटा सपना

पोचेटिनो ने समर्थन किया

USA फुटबॉल टीम के कोच मॉरिसियो पोचेटिनो ने FIFA के इस फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा,

“यह फुटबॉल के लिए अच्छा है. मुझे लगता है कि 99.9 पर्सेंट लोगों का कहना है कि यह गलत सजा दी गई थी. बोस्निया के खिलाफ मैच में हमें पहले ही सजा मिल चुकी थी. हमें 30 मिनट तक 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा."

इस राउंड-32 मुकाबले में अमेरिका ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराया था.

बेल्जियम ने उठाए सवाल

FIFA के इस फैसले पर बेलिज्यम के कोच रूडी गार्सिया ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस फैसले पर तंज कसते हुए अप्रैल फूल डे का जिक्र कर दिया. गार्सिया ने कहा,

“मुझे नहीं पता था कि FIFA के ऑफिस में 5 जुलाई यूरोप की एक अप्रैल होती है.”

उन्होंने आगे कहा,

बेल्जियम फेडरेशन अपने आप को डिफेंड नहीं कर रही, न ही अपनी नेशनल टीम को डिफेंड कर रही है. वो पूरे फुटबॉल को डिफेंड करती है, उसकी इज्जत और नैतिकता की रक्षा करती है. मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा फैसला लिया गया है.

गार्सिया ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में अपील करने की संभावना या ट्रंप के FIFA के फैसले पर असर डालने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया. बेल्जियन फुटबॉल फेडरेशन (RBFA) ने एक बयान में कहा,

“हम सभी टीमों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करने और खेल फेयर प्ले को बचाने के लिए इस FIFA वर्ल्ड कप और आने वाले टूर्नामेंट्स में सभी संभावित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं.”

आसान नहीं है अमेरिका की राह

USA और बेल्जियम के बीच राउंड-16 मुकाबला 7 जुलाई को सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में USA की नजर क्वार्टर फाइनल में एंट्री करने की होगी. लेकिन, प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका की राह आसान नहीं होगी. FIFA World Cup में USA के खिलाफ बेल्जियम का रिकॉर्ड बेहतर है. वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं. बेल्जियम ने 6 और USA ने सिर्फ एक मैच जीता है.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement