Hrithik Roshan X Hombale वाली फिल्म Geetha Govindam वाले Parasuram डायरेक्ट करेंगे? क्या Aamir Khan की Lala Amarnath film पहले Shahrukh Khan को ऑफर हुई थी? Akshay Kumar-Priyadarshan की Wicked Sunny किस तरह की फिल्म होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'गीता गोविंदम्' वाले डायरेक्टर बनाएंगे ऋतिक की होमबाले वाली फिल्म?
इंटरनेट पर चर्चा है कि नागा ट्रिलजी के तहत तीन फिल्में बनेंगी. ऋतिक इनमें देवता का रोल करेंगे.


# 'गीता गोविंदम्' वाले डायरेक्टर बनाएंगे ऋतिक X होमबाले फिल्म?
ऋतिक रोशन और होमबोल फिल्म्स के कोलैब का अनाउंसमेंट मई 2025 में हुआ था. मेकर्स या ऋतिक ने तो इस बारे में अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है. मगर इंटरनेट पर चर्चा है कि विजय देवरकोंडा की 'गीता गोविंदम्' वाले तेलुगु डायरेक्टर परशुराम ऋतिक की ये फिल्म बनाएंगे. अभी इसे पुष्ट ख़बर नहीं कहा जा सकता. मगर इंटरनेट पर फैन थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. पहली थ्योरी के मुताबिक ये ज़ॉम्बीज़ के कॉन्सेप्ट पर बनेगी. दूसरी थ्योरी इसे मायथोलॉजी फिक्शन फिल्म बता रही है. नागा ट्रिलजी के तहत तीन फिल्में बनने की बात कही जा रही है. और ऋतिक इसमें देवता का रोल करेंगे. मगर ये महज़ चर्चाएं हैं. कुछ भी ऑफिशियल होते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
# विन डीज़ल की 'फास्ट फॉरेवर' का शूट शुरू
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रैंचाइज़ की आखिरी फिल्म 'फास्ट फॉरेवर' की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर विन डीज़ल ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट शेयर किया. ड्वेन जॉनसन और मिशैल रॉड्रिगेज़ भी इस फिल्म में काम कर रही हैं. लुई लेटरियर के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 17 मार्च 2028 को रिलीज़ होगी.
# शाहरुख के साथ बनने वाली थी लाला अमरनाथ की फिल्म
आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर लेजेंडरी इंडियन क्रिकेटर लाला अरमनाथ पर फिल्म 'ललकारा' बनाने जा रहे हैं. इसे राजकुमार हीरानी और अभिजात जोशी ने लिखा है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक पहले से फिल्म राजकुमार हीरानी ही डायरेक्ट करने वाले थे. और वो भी आमिर खान नहीं, शाहरुख खान को लेकर. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक साल 2018 में 'ज़ीरो' के बाद हीरानी ने शाहरुख को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था. तब फिल्म शुरू नहीं हो सकी. फिर कोविड आ गया. और फिर राजकुमार हीरानी ने शाहरुख के साथ 'डंकी' बनाई.
# 'विकेड सनी' है अक्षय की अगली फिल्म का टाइटल
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक-दूसरे के साथ आठ फिल्में कर चुके हैं. और अब नौवीं फिल्म भी करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका टाइटल 'विकेड सनी' होगा. 'मुझसे शादी करोगी' में अक्षय के किरदार का नाम सनी है. और फिल्म में उनकी एंट्री या उनके मज़ेदार सीन्स पर विकेड सनी वाला म्यूज़िक बजता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय इस फिल्म में कॉमिक रोल तो करेंगे. मगर ये उनकी अब तक की कॉमेडी फिल्मों से बिल्कुल अलग मिज़ाज का किरदार होगा. मिड-डे के मुताबिक ये कॉमेडी थ्रिलर है. दिसंबर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
# सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म करेंगे अली फ़ज़ल-ऋचा चड्ढा
रियल लाइफ़ कपल अली फ़ज़ल और ऋचा चड्ढा ने 'फुकरे' में तो स्क्रीन पर साथ आए थे. मगर बतौर कपल पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. अली की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक ये एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है. इसे शशि वर्मा डायरेक्ट करेंगे. कुमुद मिश्रा भी फिल्म में ज़रूरी किरदार निभाएंगे. अक्टूबर 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होगी. और मेकर्स अप्रैल 2027 में इसके रिलीज़ का प्लान बना रहे हैं.
# 15 साल बाद स्क्रीन पर लौटीं सेलिना जेटली
सेलिना जेटली 15 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. ये सिस्टर निवेदिता की बायोपिक है और सेलिना लीड रोल में हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में सेलिना ने ख़ुद ये बात कन्फर्म की. इस फिल्म को राम कमल मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.
वीडियो: Hrithik Roshan ने बड़े पर्दे पर नजर न आने की वजह बता दी?
















