The Lallantop

मेक्सिको के खिलाफ ‘वियाग्रा’ नहीं लेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, कोच ने किया साफ

FIFA World Cup में मेक्सिको के खिलाफ राउंड-16 मुकाबले को लेकर खबर थी कि इंग्लैंड के प्लेयर मैच से पहले वियाग्रा लेंगे. रिपोर्ट में वियाग्रा लेने की वजह भी बताई गई थी. लेकिन, अब इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
राउंड ऑफ-16 मुकाबले से पहले प्रैक्टिस करते इंग्लैंड के प्लेयर्स (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA वर्ल्ड कप के राउंड-16 मैच में इंग्लैंड का मुकाबला मेक्सिको से 6 जुलाई को एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे होगा।
  • मेक्सिको का स्टेडियम समुद्र तल से 2240 मीटर ऊंचाई पर है, जहां कम ऑक्सीजन स्तर की वजह से खिलाड़ियों को थकान हो सकती है, जिससे वियाग्रा के उपयोग की चर्चा हुई।
  • इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने वियाग्रा के इस्तेमाल की खबरों का खंडन किया है, जबकि मेक्सिको के फैंस ने मैच से पहले इंग्लैंड टीम के होटल के बाहर शोर-शराबा कर उनकी नींद काटने की कोशिश की।

FIFA World Cup में राउंड-16 में इंग्लैंड (England) का मुकाबला होस्ट मेक्सिको (Mexico) से होना है. यह मैच 6 जुलाई को सुबह 5.30 से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला कई दिनों से चर्चा में है. चर्चा इस बात की थी कि मेक्सिको के खिलाफ मैच से पहले जरूरत पड़ने पर इंग्लैंड के प्लेयर्स वियाग्रा ले सकते हैं. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वियाग्रा यानी सिल्डेनाफिल लेने की इजाजत दी है. लेकिन, अब वियाग्रा पर इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल (Thomas Tuchel) ने सब साफ कर दिया है. उन्होंने मैच से पहले वियाग्रा लेने की बात को सिरे से खारिज कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ट्यूशेल ने क्या कहा?

दरअसल, मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच राउंड ऑफ 16 मुकाबला एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा. यह स्टेडियम समुद्र तल से 2240 मीटर यानी 7350 फीट की ऊंचाई पर है. इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है. ऐसे में खिलाड़ी जल्दी थक सकते हैं. इसलिए ऐसी कहा गया था कि जरुरत पड़ी, तो मेक्सिको के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड के प्लेयर वियाग्रा लेंगे. वियाग्रा को लेना साइंसटफिक रीजन बताया गया. लेकिन अब कोच ट्यूशेल ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया.

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्यूशेल से पूछा गया, क्या यह सच है कि आप ऊंचाई के असर को कम करने के लिए वियाग्रा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Advertisement

सवाल के जवाब में इंग्लैंड कोच थॉमस ट्यूशेल ने कहा,

यह जानकारी और रिपोर्ट मुझ तक नहीं पहुंची है. एक बात पक्की है कि यह सच नहीं है. 

वियाग्रा क्या है?

वियाग्रा एक जानी-मानी वैसोडिलेटर है. जो फेफड़ों में ब्लड वेसल को फैलाती है. साफ कहें, तो इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है. इस दवा का इस्तेमाल इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए किया जाता है. वियाग्रा वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के नियमों के तहत पूरी तरह से लीगल है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: गुरनूर के आगे श्रीलंका पस्त, गंभीर तो खुश हो गए होंगे

मेक्सिको के फैंस ने इंग्लैंड को परेशान कर दिया

मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच का रिजल्ट क्या होगा? यह किसी को पता नहीं है. लेकिन, मेक्सिको के फैंस अपनी टीम को बढ़त दिलाने इंग्लैंड के प्लेयर्स के परेशान कर रहे हैं. मेक्सिको के फैंस ने मैच से एक रात पहले, इंग्लैंड टीम के होटल के बाहर जमकर हंगामा किया. इंग्लैंड की टीम सांता फे होटल में रुकी हुई है.

इस दौरान होटल के बाहर हजारों मेक्सिकन फैंस ड्रम, बाजा, लाउडस्पीकर और पटाखे लेकर पहुंचे. इन फैंस ने मिलकर रात भर खूब हंगामा किया. जोर-जोर से गाने गाए और नारेबाजी की. इन फैंस का मकसद था कि इंग्लैंड के प्लेयर्स मैच से एक रात पहले ठीक से सोने न पाए. रात भर शोर-शराबे से परेशान रहे. इसके चलते मैच वाले दिन इंग्लिश प्लेयर थकान महसूस करें. इन फैंस ने ऐसी ही हरकत राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में इक्वाडोर के खिलाफ भी की थी. यह मैच इक्वाडोर की टीम 2-0 से हार गई थी. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement