The Lallantop

सेलिब्रेशन में चोटिल हुए जॉर्डन, क्वार्टर फाइनल से पहले इंग्लैंड की टेंशन बढ़ी

मैक्सिको को हराने के बाद इंग्लैंड की टीम सेलिब्रेट कर रही थी. इसी दौरान Jordan Henderson वहां लगे हुए होर्डिंग्स पर गिर गए, और उनकी कलाई मुड़ गई. बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस टुचेल ने कंफर्म किया कि जॉर्डन को अस्पताल ले जाया गया है. (Photo-Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड ने 5 जुलाई को मैक्सिको को 3-2 से हराकर FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जो राउंड ऑफ 16 के मैच में हुई थी।
  • मैच के दौरान जॉर्डन हेंडरसन की घायल होने की वजह से टीम के खिलाड़ियों ने जीत के जश्न के दौरान सावधानी नहीं बरती, जिससे हेंडरसन की चोट की स्थिति गंभीर हो गई।
  • हेंडरसन की चोट के कारण उनका अगले राउंड में खेलना अनिश्चित है, और इंग्लैंड का सामना क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगा, जिसने ब्राजील को हराया था।

इंग्लैंड ने 5 जुलाई को मैक्सिको को हराकर FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड ने मैक्सिको को राउंड ऑफ 16 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया. टीम ने इस जीत का जश्न भी जमकर मनाया. लेकिन ये टीम के लिए ही घातक हो गया. इंग्लैंड के जॉर्डन हेंडरसन (Jordan Henderson) इस दौरान चोटिल हो गए. उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा. हेंडरसन का अगले राउंड में खेलना भी तय नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच के बाद टीम के खिलाड़ी फैंस के साथ जश्न मनाने में लगे थे. इसी दौरान जॉर्डन वहां लगे हुए होर्डिंग्स पर गिर गए, और उनकी कलाई मुड़ गई. वह दर्द से कराह रहे थे, तब लोगों को पता चला कि जॉर्डन चोटिल हो गए है. बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया.

अस्पताल में भर्ती हैं थॉमस

इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस टुचेल ने कंफर्म किया कि जॉर्डन को अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि खिलाड़ी की चोट गंभीर नजर आ रही है. थॉमस को इस बारे में अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है, वह बस यह जानते हैं कि हेंडरसन अस्पताल में हैं.  

Advertisement
मैच का हाल

मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला गया ये मैच काफी रोमांचक था. इंग्लैंड के लिए बेलिंगहम ने 98 सेकंड के अंतराल में दो गोल किए. 36वें मिनट में उन्होंने हेडर से गोल मारा. इसके बाद हैरी केन के पास पर 38वें मिनट में दूसरा गोल करने के बाद टीम को 2-0 की लीड दिला दी.

इंग्लैंड की टीम एक वक्त 10 प्लेयर्स के साथ खेल रही थी. जूलियन क्विनोनेस ने 42वें मिनट में मैक्सिको के लिए गोल किया. इस गोल के बाद इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा. जारेल क्वानसाह को 54वें मिनट में जीसस गैलार्डो पर खतरनाक फाउल करने के लिए मैदान से बाहर भेज दिया गया. इसी बीच मैक्सिको के गोलकीपर राउल रेंगल की गलती के कारण इंग्लैंड को सही समय पर पेनल्टी मिली. केन ने इस पर गोल किया. केन का ये टूर्नामेंट का छठा और वर्ल्ड कप करियर का 14वां गोल था. 

इसके बाद राउल हिमेनेज ने भी पेनल्टी पर गोल किया, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया. यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने इस स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप में मैक्सिको को हराया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- डॉनल्ड ट्रंप की तीन कॉल… और FIFA ने बालोगुन को दिया रेड कॉर्ड वापस ले लिया 

अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होगा. नॉर्वे ने प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को हराया है. यह मैच फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैदान का भी अपना अलग इतिहास है. यह वही स्टेडियम है जहां 1986 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में डियागो माराडोना के कुख्यात ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल और ‘सदी के सर्वश्रेष्ठ गोल’ की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया था.

वीडियो: India Vs England: रवि बिश्नोई के फॉर्म पर क्यों चर्चा हो रही है?

Advertisement