दो साल पहले 2016 में मुंबई के ही प्रणव धनावड़े ने 1,009 रनों की पारी भंडारी कप इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में खेली थी. प्रणव की ये पारी स्कूल क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसने 1899 में अर्थर कोलिन्स के 628 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

प्रणव धनावड़े के नाम ये रिकॉर्ड है.
30 जनवरी को अब यहां तनिष्क ने यशवंत राव चवान इलेवन के लिए खेलते हुए ये इंनिग्स खेली मगर ये किसी भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हो पाई है. अपनी इस पहाड़ सी ऊंची पारी में इस ओपनर ने 515 गेंदें लीं और 149 चौके और 67 छक्के भी जड़े. 8वीं क्लास में पढ़ने वाले तनिष्क ने कुछ दिन पहले भी 316 रनों की नाबाद पारी खेली थी. तनिष्क की इस पारी को पूरी तरह क्रिकेट नियमों के अनुरूप बताते हुए इसके कोच मनीष ने कहा है कि ये मैच र्प्याप्त बड़े ग्राउंड पर हुआ है और ये कोई मामूली पारी नहीं है.
Also Read














