The Lallantop

रिज़वान का पकड़ा ऐसा कैच, लोगों को याद आ गया 2007 वर्ल्ड कप का मैच!

मोहम्मद रिज़वान. पाकिस्तानी विकेट कीपर के लिए T20 World Cup 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अमेरिका के खिलाफ़ वह सिर्फ़ नौ रन बना पाए. रिज़वान जिस तरह आउट हुए, लोगों को 2007 का वर्ल्ड कप याद आ गया.

Advertisement
post-main-image
रिज़वान अमेरिका के खिलाफ़ फ़ेल रहे (AP)

पाकिस्तान का T20 World Cup 2024 शुरू हो चुका है. टीम ने पहले मैच में मेजबान अमेरिका का सामना किया. और इस मैच में अमेरिकी बोलर्स ने पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर की हालत खराब कर दी. और इसमें उनकी फ़ील्डिंग का भी बड़ा रोल रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने उतरे. पहले ओवर में रिज़वान ने एक कमाल का छक्का भी मारा. लेकिन दूसरा ओवर उन्हें वापस लौटा गया.

लेफ़्ट आर्म स्पिनर केनजिगे के बाद बोलिंग मिली लेफ़्ट आर्म पेसर सौरभ नेत्रवलकर को. और उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर रिज़वान का विकेट ले लिया. हालांकि इस विकेट में स्लिप फ़ील्डर स्टीवन टेलर का भी बड़ा रोल रहा.

Advertisement

नेत्रवलकर की गेंद पड़कर हल्की सी बाहर की ओर निकली. और निकले हुए रिज़वान के बल्ले का किनारा ले गई. और ये देख, स्लिप में फ़ील्डिंग कर रहे टेलर अपना दायां हाथ बढ़ाते हुए गेंद की दिशा में कूद गए. उन्होंने कमाल का कैच पकड़, रिज़वान को वापस भेजा.

यह भी पढ़ें: बाबर ने कोहली को पछाड़ा, लेकिन किस क़ीमत पर!

Advertisement

उन्होंने आठ गेंदों पर नौ रन की पारी खेली. टेलर का ये कैच देख, लोगों को साल 2007 का वर्ल्ड कप याद आ गया. इसमें बरमुडा के ड्वेन लेवरॉक ने रॉबिन उथप्पा का ऐसा ही आइकॉनिक कैच पकड़ा था. अगले ही ओवर में केनजिगे ने उस्मान खान का विकेट झटक लिया.

उस्मान ने फ़्लाइटेड डिलिवरी देख बल्ला फेंक दिया, लेकिन गेंद पड़कर उनसे दूर निकल गई. और इस चक्कर में लॉन्ग ऑफ़ पर आसान कैच उठ गया. नितीश कुमार ने आसान कैच पकड़ उस्मान को वापस भेजा. पांचवें ओवर में फ़ख़र ज़मां भी लौट गए.

अली खान का पहला ओवर. चौथी गेंद. ज़मां इसे पैडल करना चाहते थे. लेकिन गेंद सीधे शॉर्ट फ़ाइन लेग के हाथ में चली गई. ज़मां इस शॉट को एकदम ही कंट्रोल नहीं कर पाए. और सात गेंदों पर ग्यारह रन बनाकर वापस लौट गए.

पावरप्ले खत्म हुआ तो पाकिस्तान तीस रन पर तीन विकेट गंवा चुका था. हालांकि बाद में उन्होंने ठीकठाक रिकवरी की. और 20 ओवर्स के बाद सात विकेट खोकर 159 रन बना लिए थे. टीम के लिए कप्तान बाबर आज़म ने 43 गेंदों पर 44 रन जोड़े. जबकि शादाब खान ने 25 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली. शाहीन शाह अफ़रीदी 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. इफ़्तिखार अहमद ने 18 रन जोड़े. केनजिगे ने सबसे ज्यादा, तीन विकेट लिए.

वीडियो: 'थोड़ा दर्द है', अपनी चोट पर बोले कप्तान रोहित शर्मा

Advertisement