'बाकी किसी टीम सेलेक्शन की तरह यहां भी अलग-अलग विचार और स्क्वॉड की अंतिम संरचना पर गहरा मंथन होगा. पैनल इसकी इज्जत करता है. और हम इस कड़ी बहस को प्रोत्साहन देते हैं. इतने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले टूर्नामेंट के बाद इस टीम का चुनाव करना बहुत की कठिन काम था. सेलेक्शंस मुख्यतः सुपर 12 और आगे के मैचों पर आधारित हैं.'ICC द्वारा चुनी गई टीम ऑफ द टूर्नामेंट इस प्रकार है. डेविड वॉर्नर, जोस बटलर (विकेटकीपर), बाबर आज़म (कप्तान), चरिथ असलंका, ऐडन मार्करम, मोईन अली, वानिंदु हसरंगा, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड, ट्रेंट बोल्ट, एनरिक नॉर्किए, शाहीन अफरीदी (12वां प्लेयर)
ICC ने बाबर आज़म को क्या बड़ा सम्मान दे दिया?
अब तो खुश हो जाएं 'किंग बाबर' के फ़ैन्स.
Advertisement

Babar Azam ने T20 World Cup 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए (एपी फोटो)
T20 वर्ल्ड कप 2021 खत्म हो चुका है. संडे, 14 नवंबर को हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. और इसके साथ ही टूर्नामेंट को ऑफिशली खत्म घोषित किया है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ICC ने 15 नवंबर दिन सोमवार को टूर्नामेंट की बेस्ट टीम घोषित की. अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी. बाबर आज़म की अगुवाई वाली इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है. कॉमेंटेटर्स, पूर्व क्रिकेटर्स और पत्रकारों द्वारा चुनी गई इस टीम ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा तीन प्लेयर्स हैं. जबकि श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका से दो-दो और न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान से एक-एक प्लेयर है. पाकिस्तानी प्लेयर शाहीन अफरीदी को 12वां प्लेयर चुना गया है.
# ICC Team Of The Tournament
सेमीफाइनल में हारी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 303 रन बनाए. टीम में नंबर तीन पर बैटिंग के लिए चुने गए बाबर ने सिर्फ छह मैचों में यह रन स्कोर किए. टीम की ओपनिंग का जिम्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर पर रहेगा. वॉर्नर ने टूर्नामेंट में 289 जबकि बटलर ने 269 रन बनाए. बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-12 में मैच विनिंग पारी खेलने वाले श्रीलंकाई चरिथ असलंका को नंबर चार का जिम्मा सौंपा गया है. जबकि उनके बाद साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम और फिर इंग्लैंड के मोईन अली का नंबर है. मार्करम ने इंग्लैंड के खिलाफ 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई थी. मिडल ऑर्डर में अगला नाम श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का है. हसरंगा ने टूर्नामेंट के आठ मैचों में 16 विकेट निकाले थे. उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट भी रहे. टीम में नंबर आठ और नौ पर ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़ाम्पा और जोश हेज़लवुड का नाम है. ज़ाम्पा ने इस टूर्नामेंट में कमाल की बोलिंग की थी. जबकि हेज़लवुड फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे थे. टीम के आखिरी दो नाम न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्किए हैं. इस टूर्नामेंट में बोल्ट ने 13 जबकि नॉर्किए ने नौ विकेट लिए थे. टीम के 12वें प्लेयर पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी हैं. अफरीदी ने भारत के खिलाफ कमाल के स्पेल के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. और अपनी टीम को लगातार अंतराल पर शुरुआती विकेट दिलाए थे. टीम सेलेक्शन के बारे में पूर्व क्रिकेटर इयन बिशप ने कहा,
Advertisement









